लखनऊ मेट्रो का ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर फेज-1बी यूपी कैबिनेट की बैठक में आज मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा फेज-1बी कॉरिडोर की लंबाई 11 किलोमीटर होगी, जिसमें बारह स्टेशनों में से 7 भूमिगत और 5 एलिवेटेड होंगे यह नया मेट्रो रूट पुराने और नए लखनऊ को जोड़कर ट्रैफिक जाम कम करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने में मदद करेगा