बेगूसराय के चर्चीत प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से 3 शूटर गिरफ्तार

प्रॉपर्टी डीलर वरुण सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन कुख्यात शूटरों को पुलिस ने दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर छापेमारी कर धर दबोचा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पकड़े गए तीन शूटर
Bihar News:

बिहार के बेगूसराय में चर्चित प्रॉपर्टी डीलर वरुण सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. वारदात के बाद से फरार चल रहे तीन कुख्यात शूटरों को पुलिस ने दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर छापेमारी कर धर दबोचा है. सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया. ​पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजीव कुमार, अभिनव कुमार और चंदन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के साथ तीन देसी पिस्टल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं. पुलिस अब इन शूटरों से पूछताछ कर रही है ताकि इस हत्याकांड के पीछे छिपी बड़ी साजिश और अन्य मास्टरमाइंडों का खुलासा किया जा सके.

जमीन विवाद और चुनावी फंडिंग बनी हत्या की वजह

​सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड कुख्यात अपराधी रणधीर महतो है. जांच में सामने आया कि रणधीर महतो नगर निगम चुनाव में वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है और उसे चुनाव के लिए बड़ी रकम की जरूरत थी.​विवाद की मुख्य जड़ नागदह स्थित पशुपति साह की साढ़े सात कट्ठा जमीन बनी. रणधीर महतो इस जमीन की प्लॉटिंग कर बेचना चाहता था, लेकिन प्रॉपर्टी डीलर वरुण चौधरी इस सौदे में बाधा बन रहे थे. वरुण ने जमीन के मालिकों से पहले ही बात कर ली थी, जिससे नाराज होकर रणधीर ने जनवरी में ही उनकी हत्या की प्लानिंग कर ली थी.

वरुण सिंह

पूरी तैयारी के साथ दिया वारदात को अंजाम

​पुलिस के मुताबिक, हत्या को अंजाम देने के लिए पूरी "प्रोफेशनल" प्लानिंग की गई थी. शूटरों को भागने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए 8 मार्च (घटना से एक दिन पहले) ही एक नई पल्सर बाइक खरीदी गई थी. रणधीर महतो ने नागदह के ही रहने वाले राजीव साह, ललन महतो और चंदन साह को शूटर के तौर पर हायर किया और उन्हें हथियार खरीदने के लिए पैसे दिए. पुलिस ने सबसे पहले टेक्निकल सर्विलांस की मदद से लाइनर रणवीर झा को दबोचा, जिसके बाद शूटरों की लोकेशन ट्रैक की गई.

घटना के बाद मिट्टी के नीचे छुपाए थे हथियार

​गिरफ्तारी के बाद शूटरों की निशानदेही पर पुलिस ने ललन महतो के घर छापेमारी की. वहां जमीन के नीचे दबाकर रखे गए ​दो पिस्टल और एक कट्टा,​पिस्टल की 7 गोलियां और कट्टे की 7 गोलियां तथा ​वारदात के समय पहने गए कपड़े और नई पल्सर बाइक बरामद की गई है.

Advertisement

डीएसपी ने क्या बताया

​एसडीपीओ ने बताया कि तीनों शूटर बिहार से फरार होकर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर छिपे थे, जिन्हें स्पेशल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दबोचा. फिलहाल मुख्य आरोपी रणधीर महतो की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ेंः बिहार में सेक्सटॉर्शन का बड़ा खेल, लड़की बनकर लोगों को फंसाता था... फिर करता था लाखों की ठगी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Donald Trump का बड़ा दावा, कहा- 'अमेरिका ने ईरान का कैंसर काट दिया' | Breaking News