20 days ago
पटना:

PUSU Election 2026 : बिहार की राजधानी पटना की पटना यूनिवर्सिटी आज चुनावी रंग में रंग गई है. आज यहां छात्रसंघ का चुनाव है जिसकी वोटिंग हो गई है. वोटिंग के दौरान गलत प्रत्याशी का नाम छपने के चलते थोड़ा हंगामा भी हुआ. तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रिंकल यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है. नतीजे आने में देर रात भी हो सकती है. चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 उम्मीदवार हैं और कुल 41 उम्मीदवार अलग-अलग पदों के लिए चुनावी रण में उतर चुके हैं. छात्रसंघ चुनाव में कुल 12010 छात्र और  छात्राओं की संख्या 7963 है. छात्रसंघ चुनाव की वोटिंग से लेकर नतीजों तक के बर अपडेट के लिए बने रहिए एनडीटीवी के साथ 

कुल कितने उम्मीदवार रण में

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में इस बार कुल 41 उम्मीदवार हैं. इसमें अध्यक्ष पद के लिए 11, महासचिव पद के लिए 9, उपाध्यक्ष के पद के लिए 8, संयुक्त सचिव पद के लिए 6 और कोषाध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.इस चुनाव में कुल 19973 छात्र-छात्राएं वोटर हैं. इनमें से छात्र मतदातओं की संख्या 12010 और छात्राओं की संख्या 7963 है.इनमें से एक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अनुष्का ने उनको अश्लील फोटो और वीडियो भेजे जाने व जान से मारने की धमकी दी गई है.

Feb 28, 2026 22:42 (IST)

चौथे राउंड की गिनती के बाद NSUI आगे

पटना यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में चौथे राउंड की गिनती के बाद NSUI 1,003 वोटों से आगे चल रही है. NSUI के शांतनु शेखर 1869 वोट लाकर सबसे आगे हैं. जदयू के प्रिंस कुमार 876 वोट के साथ दूसरे और ABVP की अनुष्का कुमारी 645 वोट लाकर तीसरे नंबर पर हैं.

Feb 28, 2026 16:41 (IST)

हंगामे और गोली के बीच वोटिंग खत्म

हंगामे और गोली चलने की घटना के बीच पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त हो गई. चुनाव में 37.84% वोटिंग हुई. 20 हजार 19 में से 7577 विद्यार्थियों ने ही वोट डाले. विमेंस कॉलेज में सबसे अधिक 2470 वोट डाले गए. शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और देर रात तक परिणाम आयेंगे. आर्ट्स एंड क्राफ्ट कॉलेज में वोटों की गिनती होगी. इस बार सेंट्रल पैनल पर 41 उम्मीदवार मैदान में हैं. छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर छात्र JDU, NSUI और ABVP में कड़ी टक्कर है. विमेंस कॉलेज, मगध महिला कॉलेज की वोटर इस बार भी अहम साबित होंगी. इन दोनों जगहों पर लड़कियों की लंबी कतार दिखाई दी. 

Feb 28, 2026 13:45 (IST)

PUSU Election 2026 LIVE: पटना साइंस कॉलेज में चली गोली

पटना यूनिवर्सिटी चुनाव में वोटिंग के दौरान आज पटना साइंस कॉलेज में गोली चलने की खबर है. बाइक सवार दो युवकों ने हवाई फायरिंग की है. 

Feb 28, 2026 12:17 (IST)

PUSU LIVE: बैलेट पर गलत प्रत्याशी नाम छापने से बरपा हंगामा

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में वोटिंग के दौरान हंगामे की खबर है. बैलेट पर प्रत्याशी का नाम गलत छापने को लेकर हंगामा हो गया. तेजप्रताप यादव की पार्टी JJD के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रिंकल यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है. बैलेट पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रिंकल यादव की जगह रिंकल कुमार नाम छप गया था. इस बात की जानकारी मिलने पर प्रत्याशी ने हंगामा किया, साइंस कॉलेज में बैलेट फेंक दिए.वीसी कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया गया और पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई है.(रिपोर्ट- सोनू आनंद)

Advertisement
Feb 28, 2026 11:57 (IST)

PUSU Election LIVE:पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के लिए कड़ी धूप के बीच छात्राओं की लंबी कतार

Feb 28, 2026 11:53 (IST)

PUSU Election LIVE: पटना छात्रसंघ चुनाव में क्या है स्टूडेंट्स की मांग?

पटना छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. इस बीच एनडीटीवी से बातचीत में वुमेंस कॉलेज की छात्रा अदिति ने बताया कि हमें पहले तो टॉयलेट फैसिलिटी चाहिए. अभी एक ही टॉयलेट में सभी लोग जाते हैं. उन्होंने कहा कि जो जीते व हमारे  लिए ऊपर तक लड़ाई लड़े. कुछ काम हुआ है और काम होना है. (रिपोर्ट- सोमू आनंद)

Advertisement
Feb 28, 2026 11:28 (IST)

Patna University Election LIVE: पटना छात्रसंघ चुनाव में स्टूडेंड्स जोश हाई, वोटिंग के लिए लगी कतारें

Feb 28, 2026 10:02 (IST)

PUSU Election 2026 LIVE: वोट डालने के लिए ये नियम

चीफ इलेक्शन ऑफिसर प्रो. शंकर कुमार ने बताया कि पटना छात्रसंघ चुनाव में वोटिंग के दौरान, नियमों का पालन करना जरूरी है. छात्र-छात्राओं को अपना यूनिवर्सिटी कार्ड साथ लाना होगा. आईडी कार्ड न लाने वालों को डिपार्टमेंट हेड से वेरिफाइड टेम्पररी फोटो ID कार्ड और अपने आधार कार्ड से वोट करने का अधिकार होगा. छात्रों को इसके अलावा वोट देने के लिए नीला या काला पेन लाना होगा. (रिपोर्ट- सोमू आनंद)

Feb 28, 2026 09:15 (IST)

Patna University Election Live: 41 उम्मीदवार मैदान में, अध्यक्ष पद के लिए इनके बीच जंग

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव आज वोटिंग शुरू हो गई है. आज करीब 20 हजार विद्यार्थी मतदान करेंगे. सेंट्रल पैनल पर 41 उम्मीदवार मैदान में हैं. अध्यक्ष पद पर सबसे अधिक 11 उम्मीदवार हैं. उपाध्यक्ष पद पर 8, महासचिव पर 9, संयुक्त सचिव पर 6 और कोषाध्यक्ष के पद पर 7 उम्मीदवार मैदान में हैं.विश्वविद्यालय प्रशासन ने व्यवस्था की है कि जो भी विद्यार्थी वोट करेंगे उन्हें अतिरिक्त एटेंडेंस दी जाएगी. दोपहर ढाई बजे तक वोट डाले जाएंगे, देर रात परिणाम जारी होंगे. अध्यक्ष पद के लिए छात्र JDU, NSUI और ABVP के बीच कड़ा मुकाबला है.

Feb 28, 2026 09:04 (IST)

PUSU Elections Live: सुबह से वोटिंग शुरू, नतीजे देर रात तक

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. वोटिंग दोपहर 2:30 बजे तक होगी. आज ही चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे. नतीजे आने में देर भी हो सकती है. 

Featured Video Of The Day
Trump Big Statement on Iran: "आपने Pearl Harbour के बारे में क्यों नहीं बताया?" Trump का बयान