पटना के रहने वाले एक बिजनेसमैन बिंदा प्रसाद सिंह की वियतनाम में हार्टअटैक से मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, बिंदा प्रसाद बिजनेस ट्रिप पर पिछले महीने (मार्च) वियतनाम गए थे. बताया जा रहा है कि 04 अप्रैल को वियतनाम के हो ची मिन शहर में हार्ट अटैक आने से मौत हुई है. बिजनेसमैन की मौत के बाद के उनके परिवारवाले पार्थिव शरीर को लाने के लिए वहां पर गए थे, लेकिन वह भी फंस गए. अब परिवारवाले के बिजनेसमैन का पार्थिव शरीर वापस लाने के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं.
दस्तावेज के चलते परिवार भी फंसा
पोती अमीषा सिंह ने बताया कि हमारा परिवार बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है. मेरे दादाजी की 04 अप्रैल को वियतनाम के हो ची मिन शहर में मौत हो गई. इसके बाद दादाजी का पार्थिव शरीर लाने के लिए मेरे भाई शुभम सिंह और चाचा सुनील सिंह वियतनाम गए थे. लेकिन दस्तावेजों, वीजा क्लीयरेंस, NOC और ट्रांसपोर्टेशन समेत कई सारी दिक्कतों की वजह से वे भी वहां पर फंस गए.
सरकार से मदद की लगाई गुहार
उनकी बेटी अमीषा सिंह और मालती देवी ने NDTV से खास बातचीत में अपने परिवार को वापस भारत लाने के लिए PM मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मदद की गुहार लगाई है. पूरा परिवार पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस जय शंकर से और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश से गुहार लगा रहा है कि इनके परिवार को भारत लाया जाए, ताकि यह मृतक बिंदा प्रसाद का अंतिम संस्कार को किया जाए.
बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने इनके परिवार के लिए विदेश मंत्रालय को लेटर लिखा है. हालांकि परिवार के लोग लगातार विदेश मंत्रालय और एंबेसी के संपर्क में है. पर अभी तक कोई मदद नहीं मिली है.
यह भी पढे़ं-
बिहार की लड़की का दिल्ली में सौदा, किस्मत से पुलिस दिखी तो किया इशारा...पलटा खेल; घर से भागकर आई थी














