- नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य बनने का फैसला किया है
- नालंदा जिले के कल्याण बीघा गांव में नीतीश के इस फैसले पर गहरा शोक और नाराजगी व्याप्त है
- गांव के लोग और महिलाएं मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के कारण और समय को लेकर असमंजस में हैं
बिहार के से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक हलचल तेज है. नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं. पहले एक्स पोस्ट किया और बाद में खुद नामांकन भरती तस्वीरों ने पूरी पिक्चर शीशे की तरह साफ कर दी और इसी के साथ नीतीश की सालों पुरानी दबी इच्छा भी पूरी हो गई. इससे इतर बिहार में शोक है, नाराजगी है. बिहार के सीएम के गृह नगर नालंदा के कल्याण बिगहा गांव में सन्नाटा पसरा है. लोग नीतीश के इस अचानक लिए फैसले मायूस और नाराज दोनों हैं. गांव में एक अजीब सी उदासी है. पुरषों को फैसला रास नहीं आया तो वहीं महिलाओं के समझ नहीं आ रहा कि सीएम ने सीएम की कुर्सी क्यों छोड़ दी.
नीतीश के पैतृक गांव में सब हैरान
नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याण बीघा में भावनाएं चरम पर हैं. राज्यसभा जाने के फैसले पर बिहार के नालंदा जिले के इस छोटे से गांव में लोग स्पष्ट रूप से गुस्से में और परेशान नजर आ रहे हैं. यह बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार का पैतृक गांव है, और उनका राज्यसभा जाने का फैसला यहां के लोगों को रास नहीं आया है. गांव की महिलाओं का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर किस वजह से नीतीश कुमार ने राज्यसभा की एक सीट के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी.
लोगों की क्या है प्रतिक्रिया?
पीटीआई से बातचीत में एक शख्स ने कहा कि नीतीश कुमार के इस फैसले पर सब व्याकुल हैं. फिर वह चाहे पुरुष हों या महिला,सबको नीतीश ने वचन दिया था. अब वो नहीं रहेंगे तो हम किससे अपने हक की बात कहेंगे. गांव के एक और शख्स ने कहा कि ये उचित नहीं हैं. हमने 2025 में नीतीश के नाम पर वोट दिया था. राज्यसभा कोई सीट है, वो लोग तो 100 को ऐसे ही भेज देते हैं. नीतीश ने जनता को बरगलाया है और ये गलत है.
एक महिला ने कहा कि 20 साल तक वो यहां के सीएम रहे,अचानक उन्हें क्या हुआ कि अब वो जा रहे हैं. एक और महिला ने कहा कि सबकी भलाई किए हैं, सभी लोगों की मदद किए, रोजगार दिए,सबी सुविधाएं दीं. एक और शख्स ने कहा कि ये नीतीश जी का स्वयं का फैसला है.नीतीश कुमार ने बिहार की बहुत सेवा किए,लेकिन अब स्वास्थ्य को देखते हुए ये सब तो देखना होगा.














