राज्यसभा जाने के फैसले के ठीक एक दिन बाद JDU की बैठक, नीतीश के मन में चल क्या रहा है?

कार्यकर्ताओं की यह नाराजगी अब सड़कों और पोस्टरों पर भी दिखने लगी है. पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं, जिनके जरिए मुख्यमंत्री से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की भावुक अपील की गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा नामांकन के बाद जेडीयू के सभी विधायकों और सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है
  • इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे और भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होगी
  • नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर से जेडीयू कार्यकर्ताओं और नेताओं में गहरा असंतोष व्याप्त है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पटना: राज्यसभा नामांकन भरने के बाद CM नीतीश कुमार ने आज शाम 5 बजे अपने आधिकारिक आवास पर जेडीयू (JDU) के सभी विधायकों, सांसदों और विधान पार्षदों (MLC) की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. माना जा रहा है कि नीतीश कुमार इस बैठक में अपने भविष्य के राजनैतिक कदमों और अपने फैसले से पार्टी नेताओं को अवगत कराएंगे. इसके साथ ही, बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए आगे की रणनीति पर भी विशेष चर्चा की जाएगी. इसी बीच, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर मिलने पहुंचे हैं.

पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों ने जेडीयू के जमीनी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बेचैन कर दिया है. पार्टी के अंदर इस फैसले को लेकर गहरा असंतोष देखा जा रहा है. कार्यकर्ताओं का मानना है कि नीतीश कुमार का बिहार की सक्रिय राजनीति में रहना पार्टी के अस्तित्व के लिए अनिवार्य है.  

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार का हैप्पी रहना बीजेपी के लिए क्यों है जरूरी, पढ़ लीजिए Inside Story

JDU कार्यालय के बाहर पोस्टर वॉर

कार्यकर्ताओं की यह नाराजगी अब सड़कों और पोस्टरों पर भी दिखने लगी है. पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं, जिनके जरिए मुख्यमंत्री से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की भावुक अपील की गई है. पोस्टर का मुख्य संदेश लिखा है- "नीति सेवक कर रहा पुकार, नेता करें अपने निर्णय पर पुनः विचार"

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार दिल्ली चले, तो बिहार में JDU की कमान कौन संभालेगा ? चार दावेदार

Advertisement
Featured Video Of The Day
Maharashtra News: Devendra Fadnavis ने किया Pune Metro Bhavan का Inauguration