नीतीश मंत्रिपरिषद का विस्तार अगले महीने संभव, JDU कोटे के 6 मंत्री पद भरने की तैयारी

एनडीए मंत्रिपरिषद में मंत्री पद के बंटवारे के फार्मूले के अनुसार बीजेपी के हिस्से 17, जेडीयू के पास 15 (सीएम मिला कर), एलजेपी दो और हम तथा आरएलपी को एक-एक मंत्री पद है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नीतीश मंत्रिपरिषद का विस्तार अगले महीने हो सकता है. जिसमें जदयू के 6 मंत्री पद भरे जाएंगे.
  • बिहार में मुख्यमंत्री सहित कुल अधिकतम 36 मंत्री पद हो सकते हैं, फिलहाल 9 पद खाली हैं.
  • जदयू के खाते कुल 15 मंत्री पद आए हैं, जिसमें 6 पद अभी खाली हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

नीतीश मंत्रिपरिषद का विस्तार अगले महीने संभव है. सामने आई जानकारी के अनुसार जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के कोटे के 6 मंत्री पदों को भरने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के अनुसार जेडीयू कुशवाह और अति पिछड़े वर्ग के मंत्री बनाएगी. बता दें बिहार में मुख्यमंत्री को मिलाकर अधिकतम 36 मंत्री बन सकते हैं. नीतीश मंत्रिपरिषद में अभी 9 पद खाली, इनमें जेडीयू के छह और बीजेपी के तीन पद खाली हैं.

एनडीए मंत्रिपरिषद में मंत्री पद के बंटवारे के फार्मूले के अनुसार बीजेपी के हिस्से 17, जेडीयू के पास 15 (सीएम मिला कर), एलजेपी दो और हम तथा आरएलपी को एक-एक मंत्री पद है. इस हिसाब से बीजेपी के 3 और जेडीयू के 6 और मंत्री बन सकते हैं. 

अभी जेडीयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 5, विजय चौधरी के पास 4 और श्रवण कुमार एवं सुनील कुमार के पास 2-2 विभाग हैं. वहीं बीजेपी कोटे के मंत्री विजय सिंह, मंगल पांडेय, नितिन नवीन और अरुण शंकर प्रसाद के पास भी 2-2 विभाग हैं. ऐसे में नए मंत्रियों के पास इनमें से कुछ विभाग जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- विधानसभा सत्र से पहले तेजस्वी यादव की महागठबंधन के विधायकों के साथ आज होगी बड़ी बैठक

नए चेहरों को मौका

जेडीयू के पास नए चेहरों को मौका देने की गुंजाइश है. हालांकि जेडीयू सूत्रों ने इस बात से इनकार किया कि पार्टी की नजरें दूसरे दलों के विधायकों पर हैं और उन्हें तोड़ कर जेडीयू में मिलाने की कोशिश हो रही है और उन्हें मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती है. जेडीयू सूत्रों के अनुसार इसकी अभी कोई आवश्यकता भी नहीं है. राज्यसभा के चुनाव में अभी छह महीने का समय है और मौजूदा संख्या बल के हिसाब से एनडीए सभी पांच सीटें जीतने की स्थिति में है, लिहाजा दूसरे दलों के समर्थन की फिलहाल आवश्यकता नहीं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: अगर पीस डील फेल तो Trump किसको जिम्मेदार ठहराएंगे? | Mic On Hai