नीतीश कुमार ने ली अंतिम कैबिनेट बैठक, मंत्रिपरिषद को भंग करने की सिफारिश, कब इस्तीफा देंगे बिहार CM?

Nitish Kumar Resignation News: एनडीए विधायक दल की बैठक से पहले नीतीश कुमार ने अंतिम कैबिनेट बैठक ली जिसके बाद इसे भंग करने की सिफारिश कर दी गई है. एनडीटीवी को पता चला है कि नीतीश कुमार आज दोपहर 3:15 बजे इस्तीफा देंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
nitish kumar cabinet meet resignation news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नीतीश कुमार की कैबिनेट ने मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश विधानसभा में की है
  • यह सिफारिश राज्यपाल को भेजी जाएगी ताकि नए मंत्रिमंडल का गठन किया जा सके
  • मंत्रिमंडल भंग करने का निर्णय राजनीतिक परिस्थितियों और गठबंधन बदलाव के कारण लिया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार में अब नई सरकार के गठन का काउंटडाउन शुरू हो गया है. एनडीए विधायक दल की बैठक से पहले नीतीश कुमार ने अंतिम कैबिनेट बैठक ली जिसके बाद इसे भंग करने की सिफारिश कर दी गई है. एनडीटीवी को पता चला है कि नीतीश कुमार आज दोपहर 3:15 बजे इस्तीफा देंगे. नीतीश कैबिनेट बैठक के बाद अपने पटना स्थित आवास वापस लौट आए हैं. 

मीटिंग के बाद कैबिनेट भंग करने का आदेश

नीतीश कुमार ने आज 11:30 बजे अपने सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक की. नीतीश कुमार मंत्रिमंडल बैठक के बाद अपने आवास लौट गए.यह बैठक मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक थी. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों का आभार व्यक्त किया. इस बैठक में कोई भी एजेंडा पास नहीं किया गया और इसके बाद होने वाली प्रेस ब्रीफिंग भी रद्द कर दी गई. 

दोपहर 3:15 बजे नीतीश सौंपेंगे इस्तीफा 

नीतीश कुमार ने कैबिनेट ने बैठक के बाद बड़ा फैसला लेते हुए कैबिनेट को भंग करने की सिफारिश की है. अब इसकी सूचना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल को अपने इस्तीफे के साथ देंगे. नीतीश 3:15 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप देंगे.

 यह भी पढ़ें- 'जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया, नई सरकार...', CM के रूप में अपने अंतिम संबोधन में भावुक हुए नीतीश कुमार

Advertisement

 यह भी पढ़ें- बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा? ऐलान आज, जानें कौन-कौन से चेहरे रेस में सबसे आगे
 

Featured Video Of The Day
अब मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार, 20 साल तक संभाली बिहार की कमान