- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत आज पटना के गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ लेंगे
- निशांत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मंच पर जाकर पैर छूकर आशीर्वाद लिया, लेकिन शाह ने उन्हें रोक दिया
- निशांत ने शपथ ग्रहण से पहले अपने पिता नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया
Bihar Cabinet Expansion: बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत आज मंत्रिपद की शपथ लेने जा रहे हैं. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में वो अन्य मंत्रियों के साथ पद की शपथ लेंगे. इस शपथ ग्रहण के सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. इस बीच शपथ ग्रहण के मंच से नेताओं के मिलने-जुलने का वीडियो भी सामने आया है. इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मंच पर पहुंचने के बाद का भी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें अमित शाह के मंच पर पहुंचने के बाद सभी नेता उनका अभिवादन कर रहे हैं.
निशांत ने अमित शाह का लिया आशीर्वाद
इसमें नीतीश के बेटे निशांत अमित शाह का पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आए. दरअसल मंच पर अन्य नेताओं से घिरे निशांत ने अमित शाह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, हालांकि जब वो झुक रहे थे, तभी अमित शाह ने उन्हें रोका. फिर हाथ मिलाए, दोनों नेताओं में कुछ बातचीत भी हुई, फिर अमित शाह मंच पर दूसरी ओर बढ़े. जहां भाजपा सहित अन्य सहयोगी दलों के नेताओं ने उनका अभिवादन किया.
पिता नीतीश का भी लिया आशीर्वाद
इससे पहले निशांत की पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेते हुए तस्वीरें सामने आई हैं. निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ से पहले अपने पिता से मुलाकात की. उन्होंने पिता के पैर छुए और आशीर्वाद लिया. इस दौरान, नीतीश कुमार ने भी अपने बेटे को सीने से लगा लिया.
इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री व जदयू नेता ललन सिंह मौजूद थे. निशांत कुमार ने संजय झा और ललन सिंह के भी पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया.
नीतीश के राज्यसभा जाने के बाद राजनीति में सक्रिय हुए निशांत
निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने और राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद बिहार की सक्रिय राजनीति में आए हैं. उन्होंने अपने पिता के इस्तीफे के कुछ ही हफ्तों बाद औपचारिक रूप से राजनीति में कदम रखा और जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हुए.
यह भी पढ़ें - सम्राट कैबिनेट का विस्तार आज, पीएम मोदी की शिरकत, हर एक अपडेट














