Nishant Bihar Yatra: तस्वीर नीतीश की, रथ नीतीश का, योजनाएं भी नीतीश की... बस यात्रा होगी निशांत की

Nishant Bihar Yatra: न‍िशांत कुमार की यात्रा के न‍िए हाईटेक रथ तैयार हो गया है, लेकिन रथ में लगी नीतीश कुमार की फोटो ने कई संदेश द‍िए हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
निशांत के निश्चय रथ यात्रा में नीतीश कुमार की तस्वीर.

Nishant Bihar Yatra: निशांत कुमार अपनी पहली यात्रा पर निकलने को लेकर तैयार हैं. 3 मई से ब‍िहार के पश्चिमी चंपारण से अपनी यात्रा शुरू करेंगे. राज्य के सभी जिलों में जाएंगे, अपनी पार्टी और अपने पिता पूर्व सीएम नीतीश कुमार के द्वारा राज्य में कराए गए कार्यों की जानकारी देंगे. यात्रा के दौरान लोगों से मुलाकात भी करेंगे. रथ का नाम निश्चय रथ रखा गया है, और इसमें नीतीश कुमार के विकास कार्यों का जिक्र किया गया है.

न‍िशांत के रथ में 'रोजगार मतलब नीतीश सरकार, धन्यवाद नीतीश कुमार' लिखा गया है. जिस रथ पर नीतीश कुमार प्रगत‍ि यात्रा पर न‍िकले थे, अब उसी रथ पर अब न‍िशांत कुमार न‍िश्‍चय रथ यात्रा न‍िकालेंगे.

नीतीश के कामों को बताएंगे 

जीविका दीदी साइकिल योजना, नियुक्ति पत्र वितरण बिहार पुलिस में महिला पुलिस की बहाली और बापू टावर मच मरीन ड्राइव सह‍ित तमाम कार्य नीतीश कुमार का बताया गया है. भले ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं हैं, लेकिन यात्रा के माध्यम से उनका कामों को प्रचार किया जाएगा. न‍िशांत के रथ यात्रा में न‍ीत‍ीश की फोटो से जेडीयू संदेश देना चाहती है क‍ि नीतीश कुमार सीएम नहीं हैं तो क्‍या हुआ, लेक‍िन ब‍िहार नीतीश युग खत्‍म नहीं हुआ है.

नीतीश कुमार इस रथ से प्रगति रथ यात्रा निकाले थे.

जेडीयू भविष्य की राजनीति बिसात बिछाई 

न‍ीतीश कुमार रव‍िवार को ज‍िस तरह से पार्टी कार्यालय पहुंचकर बारीकी से नीरीक्षण क‍िया. इस दौरान न‍ीतीश कुमार और निशांत कुमार का जेडीयू कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. और न‍िशांत कुमार को चांदी का मुकुट पहनाया. यह दर्शाता है कि जेडीयू अब भविष्य की राजनीति के लिए अपनी बिसात बिछा चुकी है. चांदी का मुकुट, बिहार यात्रा का ऐलान और रथ यात्रा में नीतीश की तस्‍वीर इस बात की पुष्टि करता है कि आने वाले दिनों में बिहार की सत्ता के समीकरणों में निशांत कुमार एक अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं.  

Advertisement

यात्रा का रोडमैप तैयार हो रहा 

सोमवार को नीतीश कुमार पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से हाल चाल पूछा था. उनसे यात्रा की तैयार‍ियों पर चर्चा की और पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर द‍िया. न‍िशांत ने बताया क‍ि यात्रा का रोडमैप तैयार हो रहा है. कहां-कहां रुकना और कहां-कहां दर्शन करना है. 

यह भी पढ़ें: ब‍िहार: सरकारी स्‍कूल के क्‍लासरूम में श‍िक्षक कर रहे च‍िकन पार्टी, सोशल मीड‍िया पर वीड‍ियो वायरल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal में CM Suvendu Adhikari का बड़ा फैसला, पिछली सरकार में फंड वितरण की होगी जांच | Breaking