मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के प्रेमी ने पति को बीच सड़क चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र में पान दुकानदार मनोज कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गई. परिजनों ने पत्नी के आशिक पर हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पत्नी के आशिक ने पान दुकानदार पति का गला रेत डाला

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र में देर शाम पान दुकानदार की निर्मम तरीके से गला रेत कर हत्या कर दी गई है.पत्नी के आशिक पर हत्या करने का आरोप लग रहा है. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड की है और मृतक की पहचान पान दुकानदार मनोज कुमार के रुप में हुई है.

बताया जा रहा है नगर थाना क्षेत्र के माखन साह चौक के पास पान की दुकान चलाने वाले मनोज कुमार पर देर शाम गोला रोड के समीप चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई और इस हत्या को अंजाम देने का आरोप मृतक की पत्नी के आशिक पर लगा है.

मृतक मनोज की मां का आरोप

मृतक मनोज की मां मुन्नी देवी का आरोप है कि उनकी बहू का आचरण ठीक नहीं है और उसके बहु का एक दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसका फोटो वायरल हो गया था. इसी बात को लेकर उसका बेटा मनोज और उसकी बहू से झगड़ा हुआ.इसी बीच उसके बहु के आशिक पिंटू का फोन आया और उसका बेटा मनोज निकल गया. उसकी बहु के आशिक पिंटू ने उसके बेटे की चाकू मारकर कर हत्या कर दी है.

पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और परिजनों का बयान लिया जा रहा है. जो भी इस मामले में दोषी होंगे उनके खिलाफ में करवाई की जाएगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran में Trump के ऑपरेशन पायलट को कैसे दिया अंजाम? 48 घंटे की जंग, कैसे निकला Pilot?