बिहार: लव मैरिज के बाद दरोगा का खूनी खेल! लेडी SI के चक्कर में पत्नी को मार दी गोली

पढ़ाई के दौरान ही चंदन और मधु के बीच प्रेम संबंध हो गया था और फिर दोनों ने लव मैरिज की थी. अब मधु की हत्या के बाद परिजनों का आरोप है कि मधु से शादी के बाद चंदन के महिला सब इंस्पेक्टर के साथ उनके संबंध थे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
लेडी SI के चक्कर में पत्नी को मार दी गोली
NDTV

बिहार के मुंगेर के सफिया सराय थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार को पत्नी की हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, दोनों की लव मैरिज हुई थी और शादी के बाद एसआई का एक महिला सब इंस्पेक्टर से संबंध बन गया. जब पत्नी विरोध करती और महिला सब इंस्पेक्टर से दूर रहने के लिए कहती तो दोनों के बीच झगड़ा होता था. इसी के बाद शनिवार को रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की बात सामने आई. हालांकि मृतका के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि सब इंस्पेक्टर चंदन ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर पत्नी की हत्या की. पुलिस दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.  

पढ़ाई के समय चंदन और मधु में हुआ था प्यार

मृतका मधु के पिता, मां सहित अन्य परिजनों ने बताया कि पढ़ाई के दौरान ही चंदन और मधु के बीच प्रेम संबंध हो गया था. इसके बाद मधु के कहने पर हम लोग इंटरकास्ट मैरेज के लिए राजी हुए और 07 फरवरी 2025 को दोनों की शादी करवा दी. वहीं शादी के बाद पता चला कि बरियारपुर में एक महिला सब इंस्पेक्टर है, जिसका चंदन के साथ संबंध है. उस समय चंदन भी बरियारपुर थाना में ही पदस्थापित थे. वहीं जब मेरी बेटी बार-बार उससे दूर रहने के लिए बोलती थी तो दोनों के बीच विवाद होता था.

महिला सब इंस्पेक्टर से अवैध संबंध का आरोप

वहीं कुछ महीने पूर्व महिला दरोगा का दूसरे थाना ट्रांसफर हो गया, जबकि चंदन को बरियारपुर से हटाकर सफियासराय थाना में तैनाती मिली. वही तीन माह पहले मधु अपने मायके से सफाया सराय आकर रहने लगी थी और दस दिन पूर्व घर जाकर वापस आ गई थी. शनिवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ, इसके बाद देर शाम यह घटना हुई. परिजनों का आरोप है कि महिला सब इंस्पेक्टर के साथ उनके संबंध थे और इसी वजह से हमारी बेटी की दामाद ने ही अपने सरकारी रिवाल्वर से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

बता दें कि सफिया सराय थाना इलाके में किराए के मकान में सब इंस्पेक्टर के सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगने से पत्नी मधु कुमारी (29 वर्षीय) की मौत हुई थी. शुरुआत में जानकारी सामने आई कि सुबह हुए विवाद के बाद मधु ने अपने पति की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, मृतका के परिजनों के आरोप ने मामले में नया मोड़ ला दिया है. पुलिस ने मधु के शव का तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया और शव को उनके परिजनों को सौंप दिया है.

Advertisement

बेतिया का चंदन तो समस्तीपुर की मृतका मधु

मृतका के परिवार वाले समस्तीपुर जिले के विधान थाना इलाके के रहने वाले हैं, जबकि सब इंस्पेक्टर चंदन बेतिया के रहने वाले हैं. परिजनों ने मुंगेर के शवदाह गृह में मधु का अंतिम संस्कार कर दिया है. पुलिस ने मृतिका के पिता रंजीत कुमार के बयान पर सफिया सराय में मामला दर्ज कर लिया और आरोपी सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने सब इंस्पेक्टर चंदन के गिरफ्तारी की पुष्टि की है. इस मामले में मृतिका के पिता के बयान पर दहेज हत्या एक्ट में केस दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. घटना में इस्तेमाल सर्विस रिवॉल्वर को बरामद कर लिया गया है. (मिथुन कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढे़ं -

Vaishali Murder Mystery: भाभी की हत्या के बाद देवर ने उठाया खौफनाक कदम, थाने में खाया जहर

सूरत के नामी बिल्डर ने क्यों चुनी मौत? करोड़ों की संपत्ति के पीछे आखिर क्या थी ब्लैकमेलिंग की गंदी कहानी

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026 Exit Poll Results: बंगाल में पहली बार BJP बहुमत के करीब? Mamata Banerjee