मोमो, चिंकी, चीनी...', पटना में बदसलूकी का अरुणाचल की लड़कियों ने जो जवाब दिया वो सबको सुनना चाहिए

पटना जंक्‍शन रेलवे स्टेशन पर मानसिक रूप से विकलांग महिला ने नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों पर नस्लीय टिप्पणी की. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पटना:

अरुणाचल प्रदेश से पटना में डांस परफॉर्मेंस के लिए आई लड़कियों पर नस्‍लीय टिप्‍पणी करने वाली महिला मानसिक रूप से विकलांग है. रेलवे पुलिस ने NDTV को बताया कि महिला को उसके परिवार को सौंपा जा रहा है. पटना  रेलवे स्‍टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला, नॉर्थ ईस्‍ट की कुछ लड़कियों को अपमानित करती नजर आ रही है. इन लड़कियों को टॉयलेट इस्तेमाल करने से भी रोक दिया गया. वीडियो में मानसिक रूप से विकलांग महिला नॉर्थ ईस्‍ट की कलाकारों को चिंकी, मोमो और चीनी कहकर चिढ़ाती नजर आ रही है.

फूट पड़ा नॉर्थ ईस्‍ट की लड़कियों का गुस्‍सा

बदसलूकी का जवाब देते हुए अरुणाचल की लड़कियां वीडियो में यह कहती हुई नजर आ रही हैं, 'ये लोग हमारे देश को बदनाम कर रहे हैं, बेटियों से ऐसे सलूक करते हो क्या? क्‍या तुम्‍हारे यहां से कोई नॉर्थ ईस्‍ट घूमने जाता है, तो क्‍या ऐसा ही व्‍यवहार करते हैं?' इनमें से एक लड़की ने कहा कि हम उत्‍तर भारत में हम नॉर्थ-ईस्ट से घूमने आते हैं, लेकिन ऐसी घटनाओं की वजह से हम डर जाते हैं.

बदसलूकी करने वाली महिला मानसिक विकलांग

पटना जंक्शन रेलवे पुलिस के इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने एनडीटीवी को फोन पर बताया कि हमने इस मामले की जांच की और पाया कि वीडियो में दिख रही महिला मानसिक रूप से विकलांग है, हमने उसे पहले भी पटना जंक्शन पर देखा था. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो 3 अप्रैल का है. महिला का नाम सोनी कुमारी है और वह खगौल, पटना की रहने वाली है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटनाक्रम के बाद पटना रेलवे पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया और महिला के परिवार को सूचित किया. 

Featured Video Of The Day
Child Marriage Free India: बाल विवाह रोकने के लिए स्थानीय नेटवर्क कैसे काम करता है? | Child Abuse
Topics mentioned in this article