बिहार में फूहड़ गाने बनाने और बजाने वालों की अब खैर नहीं, मंत्री जी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी सोमवार (11 मई) को मुजफ्फरपुर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बिहार में फूहड़ गाने बनाने और बजाने वालों पर कार्रवाई के साथ-साथ अवैध खनन करने वाले खनन माफियाओं को भी चेतावनी दे डाली.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Pramod Kumar Chandravanshi
Bihar News:

बिहार में फूहड़ गाने बनाने और बजाने पर लगाम लगाने की तैयारी की जा रही है. बिहार के कला-संस्कृति एवं खान व भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी फूहड़ गानों को लेकर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. उन्होंने साफ कहा है कि फूहड़ गाने बनाने और बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मंत्री जी के अब इस बयान के बाद बिहार में अश्लील गानों पर लगाम लगने की संभावना जताई जा रही है. बता दें बिहार में फूहड़ गानों को लेकर कई बार सवाल खड़े हो चुके हैं.

अवैध खनन माफियाओं क पैसा नहीं आएगा काम

बिहार सरकार के कला-संस्कृति एवं खान व भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी सोमवार (11 मई) को मुजफ्फरपुर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बिहार में फूहड़ गाने बनाने और बजाने वालों पर कार्रवाई के साथ-साथ अवैध खनन करने वाले खनन माफियाओं को भी चेतावनी दे डाली. उन्होंने कहा अवैध खनन करने वाले सावधान हो जाएं, क्योंकि पकड़े जाने पर ना तो पैसा काम आयेगा ना पैरवी काम आएगा.

बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे मंत्री

कला-संस्कृति एवं खान व भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद बाबा गरीबनाथ मंदिर में विधि-विधान से मंदिर के पूजारी महंत अभिषेक पाठक और संत अमरनाथ ने पूजा आराधना कराया और उन्होंने कहा की बिहार और बिहारवासियों के सूख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की और कहा कि बाबा गरीबनाथ की कृपा से मंत्री बना हुआ इसीलिए सबसे पहले गरीबनाथ बाबा का दर्शन-पूजन करने आया हूं. मंत्री चंद्रवंशी ने कहा कि बिहार में फूहड़ गाने बनाने वाले और फूहड़ गाना बजाने वाले और खासकर बहु-बेटी को देखकर फूहड़ और अश्लील गाने और बजाने वालों के खिलाफ कानून संवत सख्त कार्रवाई होगी. विभाग इसकी पूरी तैयारी कर रहा है.

साथ ही उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वाले को चेताया और कहा कि पूरी तरह से सावधान हो जाये क्योंकि अगर वे अवैध खनन करेंगे तो ना उनका पैसा काम आयेगा ना पैरवी काम आयेगा वे सलाखों के पीछे होंगे, कानूनी दायरे में रह कर काम करेंगे तो ठीक है अन्यथा कारवाई के लिए तैयार रहें.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार ने जिस बाल गृह का किया था उद्घाटन, वहां से लापता हो गए 10 बच्चे

Featured Video Of The Day
Bengal Elections: Suvendu Adhikari ने पहली कैबिनेट मीटिंग में लिए 6 बड़े फैसले | Mamata Banerjee