बिहार सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है. इसके तहत लखीसराय डीएम मिथिलेश मिश्रा पर गाज गिरी है. राज्य सरकार ने लखीसराय के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा को पद से हटा दिया है. बताया जा रहा है कि धान खरीदी की गड़बड़ी पर सरकार ने सख्त संदेश देते हुए कार्रवाई की है. सरकार ने यह कार्रवाई धान खरीद मामले में सामने आई अनियमितताओं और लापरवाही के आरोपों के बाद की है. इस कदम को प्रशासनिक स्तर पर एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है.
बिहार सरकार की ओर से जिलाधिकारी के पद से हटाए जाने के बाद स्पष्ट निर्देश दिया है कि मिथिलेश मिश्रा अब सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देंगे.
ADM रविकांत को डीएम पद का प्रभार
सरकार ने लखीसराय डीएम का अतिरिक्त प्रभार सीनियर एडीएम रविकांत को सौंप दिया गया है, जिससे कि जिले के प्रशासनिक कामकाज में किसी तरह की बाधा न आए. वहीं आगे की कार्यवाही भी जारी है.
सरकारी आदेश
पहले ही चल रहा था विभागीय कार्रवाई
बताया जा रहा है कि धान खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ी और लापरवाही को लेकर पहले ही जिलाधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे. जांच में सामने आई खामियों के आधार पर सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है. इससे यह साफ संकेत गया है कि सरकार किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है.
सरकार ने अपने फैसले के जरिए यह भी स्पष्ट कर दिया है कि प्रशासनिक जवाबदेही तय होगी और काम में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. यह कदम अन्य अधिकारियों के लिए भी एक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है.
इस पूरे मामले के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में ऐसे मामलों पर और सख्त कदम उठाए जाने की संभावना जताई जा रही है.
यह भी पढ़ेंः कौन है चंदन सिंह जिसने शहाबु्द्दीन के गढ़ सीवान में बेटे ओसामा को दी खुली चुनौती? लगाया हत्या का आरोप














