बिहार: मधेपुरा में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में 3 को लगी गोली; मारपीट में कई अन्य घायल

आरोप है कि विवादित ज़मीन पर एक पक्ष द्वारा जबरन निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया. इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मधेपुरा में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में 3 को लगी गोली

बिहार के मधेपुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ज़मीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के साथ-साथ फायरिंग भी हुई. इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी है, जबकि कुल 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

फायरिंग में बदल गया जमीनी विवाद

दरअसल मधेपुरा सदर अनुमंडल के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहालपट्टी वार्ड नंबर 8 में शनिवार को ज़मीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया. बताया जा रहा है कि विवादित ज़मीन पर एक पक्ष द्वारा जबरन निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया. इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया. 

इस घटना में सचेन कुमार को कमर में दो गोली लगी है, जबकि रणधीर कुमार के जांघ में गोली लगी है. वहीं, कमलेश्वरी साह भी गोली लगने से घायल हुई हैं. घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य रोमा देवी, दिलीप कुमार और रुक्मिणी देवी भी घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज मधेपुरा सदर अस्पताल और जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. 

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति

पीड़ित ने कहा कि यह ज़मीन विवाद पिछले दो साल से कोर्ट में लंबित है, इसके बावजूद आरोपियों ने जबरन कब्जा करने की कोशिश की और विरोध करने पर फायरिंग कर दी.

Advertisement

इस मामले में मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि ज़मीन विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई है. एक पक्ष के लोगों को गोली लगी है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढे़ं-

बिहार: बेगूसराय में बम फटने से 2 SI समेत 5 पुलिसकर्मी घायल, सोना लूटकांड में छापेमारी करने गई थी टीम

Advertisement

Bihar: गोपालगंज में 500 करोड़ की ठगी, 20 महीने में पैसा डबल करने का झांसा देकर आस्था कंपनी फरार

Featured Video Of The Day
Iran का 80 सदस्यीय Deligation Islamabad पहुंचा! US-Iran शांति वार्ता शुरू, रुक जाएगा युद्ध? | War