घर वाले राजी फिर भी मंदिर में क्यों कर ली शादी? बिहार में चर्चा का विषय बनी ये शादी

अरेंज्ड होते-होते लव मैरिज में कन्वर्ट हुई है यह शादी इस वक्त सोशल मीडिया और पूरे बिहार में चर्चा का विषय बनी हुई है. पढ़ें विश्वनाथ प्रताप सिंह की यह रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
महीने बाद होनी थी युवक युवती की शादी, उससे पहले ही मंदिर में रचाया प्रेम विवाह.
NDTV Reporter

Bihar Viral Marriage News: पिक्चरों में आपने कई ऐसी कहानियां देखी होंगी जिसमें युवक-युवती प्रेम विवाह के लिए अपने माता-पिता को मनाते, समझाते और झगड़ते नजर आते हैं. कुछ कहानियों में वे कामयाब हो जाते हैं, तो कुछ में वे घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर मंदिर में जाकर शादी करने का फैसला कर लेते हैं. लेकिन आज हम आपका परिचय बिहार के एक ऐसे प्रेमी युगल से कराएंगे जिनकी रिश्ता तो घरवालों की मर्जी से तय हुआ था, लेकिन शादी की तारीख निकलने से पहले ही किसी को बिना बताएं उन्होंने मंदिर जाकर सात फेरे ले लिए. जब घर वालों को दोनों की इस शादी के बारे में पता चला तो वे हैरान रह गए और दूल्हा-दुल्हन से पूछा कि उन्होंने ये फैसला क्यों लिया? इसका जो जवाब मिला उसे सुनकर सभी दंग रह गए.

अगले महीने होनी थी शादी

गयाजी जिले के कोच निवासी सुचित कुमार और अरवल जिले के बेलखरी गांव की रहने वाली सोनी कुमारी ने ऑफ कैमरा NDTV से बातचीत में बताया, 'हम दोनों का रिश्ता परिजनों ने अपनी मर्जी से तय किया था. उस वक्त तक हम दोनों एक दूसरे को नहीं जानते थे. भारत में रिश्ता तय होने के बाद लड़का और लड़की आपस में अपने फोन नंबर्स एक्सचेंज करते हैं. दोनों के बीच बातें होती हैं. हमने भी ऐसा ही किया. दोनों के बीच खूब बातें होने लगीं. हम दोनों ने एक-दूसरे को समझना शुरू कर दिया था और दूर रहना बर्दाश्त नहीं हो रहा था. लेकिन कर भी क्या सकते थे. शादी की तारीख ही अभी तक तय नहीं हुई थी. घर वाले पूरे रीति रिवाज से हमारी शादी अगले महीने करने की बातें कर रहे थे. लेकिन इंतजार लंबा था. इसीलिए हम दोनों ने मंदिर में शादी करने का फैसला कर लिया.'

फोन पर बातें करते बढ़ी नजदीकियां

सुचित और सोनी ने आगे बताया, 'हमने परिजनों को अपने इस फैसले के बारे में नहीं बताया और शादी के लिए मोथा सूर्य मंदिर तय कर लिया. दोनों वहां पहुंचे और हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर प्रशासन की मौजूदगी में हमने शादी कर ली. इसके बाद जब हम दोनों घर पहुंचे तो सभी दंग थे. हमारे प्यार को समय से पहले मंजिल पर पहुंचा देख सभी ने सवालों की बौछार लगा दी. लेकिन हमने हालातों का सामना किया और अपने मन की बात उनको समझाई.' अरेंज्ड होते-होते लव मैरिज में कन्वर्ट हुई है यह शादी इस वक्त सोशल मीडिया और पूरे बिहार में चर्चा का विषय बनी हुई है.

मोथा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने क्या कहा?

इस मामले में मोथा सूर्य मंदिर अध्यक्ष चंदन कुमार ने NDTV को बताया, 'बीते शाम एक युवक और युक्ति शादी के लिए आए थे, जिनका शादी पहले से ही परिजनों के द्वारा तय थी. बावजूद इसके, उन्होंने मंदिर में शादी के तारीख से पहले ही विवाह रचाने की इच्छा रखी. इसके बाद मंदिर प्रशासन के द्वारा दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ पंडित बुलाकर संपन्न करा दी गई.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- टेंशन मत ले, 1 घंटे में तेरी शादी करा दूंगा... बिजली के हाई टेंशन टावर पर चढ़ी लड़की तो छूटे दरोगा जी के पसीने

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | वो 16 कदम... दुश्मन खत्म! कैमरे में पहली बार Khamenei का War Room | Kachehri