खान कोचिंग मामले में रौशन आनंद का आरोप, किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक और खान सर कर रहे हैं साजिश

खान कोचिंग पथराव मामले में ज्ञान बिंदू कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद ने अपने खिलाफ लगे आरोप पर प्रतिक्रिया दी है और खान सर पर बड़ा आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ज्ञान बिंदू कोचिंग डायरेक्टर रौशन आनंद (ANI)
Bihar News:

राजधानी पटना में बीते 2 मई की रात को खान सर के कोचिंग इंस्टीट्यूट पर पथराव और गोली चलने के मामले में स्थिति तनावपूर्ण है. इस मामले में खान सर ने दावा किया था कि पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है और घटना के 16 घंटे बाद साक्ष्य जुटाने का काम शुरू हुआ. वहीं पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदू कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद, अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार किया है. वहीं अब इस मामले में ज्ञान बिंदू कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद ने अपने खिलाफ लगे आरोप पर प्रतिक्रिया दी है.

रौशन आनंद ने कहा बहुत बड़ी साजिश

रौशन आनंद ने खान सर के कोचिंग पर पथराव को लेकर कहा कि यह एक बहुत बड़ी साजिश है. उन्होंने कहा कि ज्ञान बिंदू कोचिंग और उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है. यह बिहार पुलिस में इतनी संख्या में हुई रिजल्ट की वजह से हो रहा है.

किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक पर भी आरोप

रौशन आनंद ने खान सर और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह दोनों मिलकर मुझे और ज्ञान बिंदू कोचिंग को फंसाना चाहते हैं. लेकिन ऐसा हो नहीं पाएगा. रौशन आनंद ने खुद को निर्दोष कहते हुए कहा कि सत्य की जीत होगी, 'सत्यमेव जयते'.

Advertisement

बता दें, इस विवाद का मुख्य कारण बिहार पुलिस सिपाही भर्ती रिजल्ट को माना जा रहा है. बिहार में 19838 उम्मीदवारों का रिजल्ट आया है. जिसमें खान सर ने दावा किया है कि 12000 उम्मीदवार उनके छात्र हैं, जिन्होंने सफलता हासिल की है. दूसरी ओर ज्ञान बिंदू कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद ने भी 10000 छात्रों के चयन का दावा किया है. 

कहां और कैसे शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि दोनों ही कोचिंग संस्थानों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था. लेकिन बिहार पुलिस सिपाही के रिजल्ट आने के बाद मामले ने तब और तुल पकड़ लिया, जब कथित रूप से ज्ञान बिंदू कोचिंग के बोर्ड पर खान सर के सम्मान समारोह का पोस्टर चिपका दिया गया. जिसके बाद दोनों संस्थानों के समर्थकों के बीच तनाव बढ़ गया. वहीं कथित तौर पर खान सर के कोचिंग उड़ाने की धमकी की बात सामने आई. इसके बाद मंगलवार की रात को संस्थान पर फायरिंग और पथराव की बात सामने आई.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट, कोचिंग के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हाथ जोड़कर खान सर ने कराया शांत

Featured Video Of The Day
गुस्से में CM योगी! क्या राम मंदिर ट्रस्ट पर होगा बड़ा एक्शन? चंपत राय जाएंगे जेल?
Topics mentioned in this article
Khan Sir Coaching
Khan Sir Coaching Attack
Patna News
Bihar News