कटिहार: जान जोखिम में डाल पुल पर सब-इंस्पेक्टर ने ठीक कर दी ट्रेन, लोग बोले- बड़ी हिम्मत है

सब-इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने अपने साहस के दम पर एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया. उन्होंने ऊंचे पुल पर उतरकर ट्रेन के पावर पाइप को ठीक किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

कहते हैं साहस की पहचान तभी होती है जब समय मुश्किलों से भरा हो. ऐसा ही एक नजारा कटिहार में देखने को मिला. ट्रेन में खराबी आ गई. ऊंचे पुल पर रुक गई. लेकिन तभी एक जवान आगे आता है और पुल पर उतरकर ट्रेन ठीक कर देता है.

दरअसल मामला कटिहार रेल मंडल का है. यहां बारसोई-सुधानी रेल पुल पर उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया, जब सियालदह से गुवाहाटी जा रही कंचनजंघा एक्सप्रेस पावर पाइप खुल जाने की वजह से अचानक बीच पुल पर रुक गई. जैसे ही इस स्थिति का पता चला यात्रियों में चिंता और असमंजस की स्थिति बन गई.

आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर बने संकटमोचक

इस बड़ी समस्या में आरपीएफ पोस्ट बारसोई में तैनात सब-इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने अपने साहस का परिचय दिया. उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना ऊंचे रेल पुल पर चढ़कर खुले हुए पावर पाइप को ठीक करने का जोखिम भरा बीड़ा उठाया. क्योंकि यह काम एक ऊंचे पुल पर करना था, जो न केवल मुश्किल था बल्कि खतरनाक भी था. इसके लिए यात्रियों ने अजीत कुमार की मदद की.

मशक्कत के बाद ट्रेन हुई रवाना

काफी मशक्कत और जोखिम उठाने के बाद सब-इंस्पेक्टर अजीत कुमार और सहयोगी रेलकर्मियों की टीम ने खुले हुए पाइप को दुरुस्त कर दिया. इसके बाद ही कंचनजंघा एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना किया जा सका. सब-इंस्पेक्टर अजीत कुमार की सूझबूझ और साहस की वजह से ट्रेन संचालन सामान्य हो पाया और एक संभावित हादसा टल गया.

Advertisement

वीडियो हुआ वायरल

इस पूरे घटनाक्रम कावीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सब-इंस्पेक्टर अजीत कुमार को जोखिम के बीच काम करते देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी बहादुरी और जिम्मेदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Featured Video Of The Day
Iran vs US tension: ईरान में महायुद्ध की तैयारी? Live TV पर एंकर ने चलाई गोली! Iran WeaponTraining