कटिहार: चलती बाइक बनी आग का गोला, शहीद चौक पर अफरा-तफरी, 2 युवक बाल-बाल बचे

बिहार के कटिहार जिले में एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई, जिसमें दो युवकों जान बाल-बाल बची.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच कटिहार शहर में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब चलती बाइक अचानक आग का गोला बन गई. घटना शहीद चौक ओवरब्रिज के पास हुई. बाइक पर सवार दो युवक सूझबूझ से बाल-बाल बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

स्पार्क होते ही धू-धू कर जली बाइक

जानकारी के मुताबिक, मिरचाईबाड़ी निवासी इकलाख आलम अपने दोस्त शाहनवाज के साथ बाइक से शहीद चौक की तरफ जा रहे थे. ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही बाइक के इंजन में अचानक स्पार्क हुआ. पहले हल्का धुआं निकला, फिर कुछ ही सेकंड में आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें देख इकलाख और शाहनवाज ने बिना देर किए बाइक सड़क पर छोड़ दी और तुरंत दूर हट गए. उनकी इस समझदारी से दोनों की जान बच गई.

ओवरब्रिज पर मचा हड़कंप

बाइक में आग लगते ही ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला. कुछ ही मिनटों में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई. दमकल की गाड़ी जब तक पहुंची, तब तक बाइक राख बन चुकी थी.

शॉर्ट सर्किट या हीट वेव वजह?

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. वहीं लगातार बढ़ रहे तापमान और हीट वेव को भी आग की एक संभावित वजह बताया जा रहा है. राहत की बात ये रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.घटना के बाद काफी देर तक इलाके में चर्चा बनी रही. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली.

Advertisement
Featured Video Of The Day
टूट गई Mamata Banerjee की पार्टी, Khan Sir पर जानलेवा हमला! |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article