कटिहार सड़क हादसे में मृतकों का आंकड़ा 13 तक पहुंचा, दो दर्जन घायल; देर शाम बस-पिकअप वैन की हुई थी टक्कर

कटिहार में बस और पिकअप वैन की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई है. करीब 2 दर्ज लोग घायल बताए जा रहे हैं. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मतृकों के शव सुपुर्द किए गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हादसे की तस्वीर.

बिहार के कटिहार जिले में सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या 13 तक पहुंच गई है. शनिवार (11 अप्रैल) देर शाम कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगाड़ा चौक के पास बस और पिकअप वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई. शुरुआत में इस हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी, लेकिन कुछ ही देर बाद आंकड़ा बढ़कर 10 तक पहुंच गया था. जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया के शोभा से 25 लोग देवघर गए थे, जहां से लौटते समय कटिहार के गेडाबाड़ी के पास यह हादसा हुआ. इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए. 

हादसे में 2 दर्जन लोग घायल

जबकि लगभग दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घटना के बाद सदर अस्पताल में देर रात प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सभी मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया गया. पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए. डीएम और एसपी ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है.

विधायक ने जताई संवेदना

इस दर्दनाक घटना पर विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति सहानुभूति जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. इस भीषण हादसे के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोग और विशेषज्ञों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए.

यह भी पढ़ेंः देवघर से पूजा कर लौट रहे थे, कटिहार में बस-ट्रक-पिकअप की टक्कर में पूर्णिया के 10 लोगों की मौत

Advertisement

Featured Video Of The Day
US Iran War | Donald Trump के गोदाम खाली! ईरान में 'दिवाली' !