फाइनल में वैभव के तूफानी शतक से परिवार भी गदगद, समस्तीपुर में समय से पहले आई होली, CM नीतीश भी खुश

Ind Vs Eng U19 WC Final: आज जिम्बाब्वे से लेकर समस्तीपुर तक जश्न ही जश्न है. इंग्लैं के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के तूफानी 175 ने उनके घर में होली वाला माहौल कर दिया है. सीएम नीतीश कुमार ने भी उनके इस शतक पर उन्हें बधाई दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अंडर-19 विश्वकप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 80 गेंदों में 175 रन बनाकर मचाया तहलका
  • वैभव ने 15 चौकों और 15 छक्कों की मदद से अपनी पारी को बेहद दमदार और यादगार बना दिया
  • समस्तीपुर में वैभव के प्रदर्शन के बाद जश्न का माहौल है, जहां उनके बचपन के कोच और साथी खुशी मना रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
समस्तीपुर:

अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से बवाल काट दिया. मात्र 80 गेंदों में 175 रनों की मैराथन पारी खेलने वाले वैभव की विस्फोटक शुरुआत की बदौलत टीम इंडिया ने प्रतिद्वंदी इंग्लैंड को 412 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है. वैभव के तूफानी पारी की चर्चा उनके गृह नगर समस्तीपुर में भी है. परिवार खुशी से फूला नहीं समा रहा है तो वहीं बच्चों तो इस ऐतिहासिक पारी के जश्न के बीच मिठाई भी बांटी गई.

80 गेंदों में ठोक दिए 175

जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है.इस महामुकाबले की खास बात यह है कि टूर्नामेंट में अब तक दोनों ही टीमें एक भी मैच नहीं हारी हैं और खिताब जीतने के इरादे से पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरी हैं.समस्तीपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने महज 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और इसके बाद भी रुकने का नाम नहीं लिया.उन्होंने 80 गेंदों में 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से शानदार 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली.

समस्तीपुर में जश्न ही जश्न 


अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी के इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उनके पैतृक जिले समस्तीपुर में जश्न का माहौल है। शहर के पटेल मैदान में जहां से वैभव ने बचपन में क्रिकेट की शुरुआत की थी,वहां उनकी क्रिकेट एकेडमी के बच्चों और उनके बचपन के कोच ब्रजेश झा ने आतिशबाजी कर अबील खेला तो वहीं मिठाई बांट खुशी भी मनाई.वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोज ब्रजेश झा का कहना है कि वैभव की इस पारी ने न सिर्फ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है,बल्कि समस्तीपुर का नाम भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है.पूरे जिले में लोग टीवी से चिपके हुए हैं और भारत की जीत की दुआ कर रहे हैं.

नीतीश कुमार भी गदगद 


वैभव की इस खास पारी पर बिहार के मुखिया नीतीश कुमार भी खूब खुश हैं. वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक पर नीतीश कुमार ने लिखा कि आज अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच में बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है.वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं. मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें.

Advertisement

समस्तीपुर से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Arvind Kejriwal News: Delhi Liquor Case में बरी हुए केजरीवाल, Bhagwant Mann ने कही ये बात
Topics mentioned in this article