बिहार में सरकारी पाठशाला बनी रंगशाला; अश्लील गानों पर नाचीं बार बालाएं, अखबार से छिपाया स्कूल का नाम

वैशाली जिले एक सरकारी स्कूल में अश्लील डांस करवाने का मामला सामने आया है. रात में यहां कार्यक्रम हुआ, जिसमें बार बालाओं ने डांस किया. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के वैशाली जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बार बालाओं का अश्लील डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया था
  • स्कूल परिसर को शादी के दौरान बारातियों के मनोरंजन के लिए रंगमंच के रूप में प्रयोग किया गया था
  • विद्यालय की शिक्षा समिति के अध्यक्ष मलाई सिंह ने स्कूल के मेन गेट का ताला तोड़कर आयोजन करवाया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वैशाली:

जिन स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई होनी चाहिए, वहां बार बालाओं का डांस हो रहा है. लोग पार्टी कर रहे हैं. दिन में तो स्कूल चल रहा है लेकिन रात होते ही यहां पार्टी का माहौल बन जा रहा है. ऐसा ही मामला बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर प्रखंड से आया है, जहां के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अश्लील डांस का आयोजन किया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इससे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम स्कूल की शिक्षा समिति के अध्यक्ष मलाई सिंह की बेटी की शादी के मौके पर आयोजित किया गया था. बारातियों के मनोरंजन के लिए स्कूल परिसर को ही रंगमंच बना दिया गया, जहां कथित तौर पर दर्जनभर बार बालाओं ने अश्लील गानों पर डांस किया.

स्कूल में कैसा हुआ ये सब?

सवाल उठ रहा है कि जिस स्कूल में बच्चे पढ़ने-लिखने जाते हैं, वहां इस तरह का कार्यक्रम कैसे हो सकता है. इस बारे में स्कूल के सहायक शिक्षक संजय सिंह ने बताया कि अध्यक्ष मलाई सिंह ने स्कूल के  मेन गेट का ताला तोड़कर परिसर में प्रोग्राम करवाया. 

हैरान करने वाली बात ये है कि स्कूल के नाम को अखबार से छिपा दिया गया है. स्कूल के नाम पर अखबार चिपका दिए गए और नाम ढक दिया गया. हालांकि, शिक्षा समिति के सदस्य का कार्यक्रम था, इसलिए स्कूल प्रिंसिपल या कोई दूसरा शिक्षक कुछ भी कहने को तैयार नहीं है. अब तक किसी ने भी इस मामले पर शिकायत भी नहीं करवाई है.

Advertisement

अधिकारियों का क्या है कहना?

थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस बारे में अब तक स्कूल की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. लिखित शिकायत मिलती है तो मामले की जांच-पड़ताल की जाएगी. वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं मिली है. उनका कहना है कि स्कूल में आर्केस्ट्रा डांस करवाने के मामले की जांच करवाई जाएगी.

बहरहाल, इस घटना के सामने आने के बाद कई सारे सवाल खड़े हो गए हैं. लोग शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और स्कूल परिसर के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Pakistan अब 'भस्मासुर' बन गया है! America को पाक से परमाणु खतरा? |Sucherita Kukreti