गोपालगंज: एक बच्चे की मां से इश्क का खूनी अंजाम, प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या

बिहार के गोपालगंज में प्रेम-प्रसंग के चलते 23 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिहार के गोपालगंज में प्रेम-प्रसंग के चलते 23 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई.

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में प्रेम-प्रसंग का एक खौफनाक अंत सामने आया है. यहां एक शादीशुदा और बच्चे की मां से इश्क लड़ाना पूर्वी चंपारण के 23 वर्षीय युवक बादल सिंह को भारी पड़ गया. प्रेमिका के घर में उसे इस कदर बेरहमी से पीटा गया कि मौके पर ही उसकी जान चली गई. इस वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है.

मायके में प्रेमिका से मिलने गया था

मृतक बादल सिंह पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के झखरा गांव का रहने वाला था. उसका मोहम्मदपुर के मझवलिया गांव की एक महिला से पिछले कुछ समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. महिला शादीशुदा थी और उसका एक बच्चा भी है. पति से विवाद के कारण वह इन दिनों अपने मायके मझवलिया में ही रह रही थी. बीती रात जब बादल उससे मिलने आया, तो दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और कुछ लोगों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया.

'साजिश के तहत की गई हत्या'

मारपीट इतनी निर्मम थी कि बादल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया. मृतक के परिजनों का सीधा आरोप है कि यह हत्या पूरी तरह से सुनियोजित थी और इसमें महिला के मायके वालों की सीधी भूमिका है. सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी महिला समेत तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. मौके पर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को बुलाया गया है. फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से खून के धब्बे, फिंगरप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण सबूत एकत्र कर रही है. एसडीपीओ 2 राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें- अवैध बजरी खनन पर करौली पुलिस का एक्शन, वर्दी और हथियारों के साथ नदी में उतरे जवान; ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ भागे माफिया 

Featured Video Of The Day
HC Verdict On Bhjoshala: लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम में रखी मां वाग्देवी की मूर्ति पर महाखुलासा!| MP
Topics mentioned in this article