जबरन शादी को लेकर अपने ही परिवार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची युवती, कहा- मैं पढ़ाई करना चाहती हूं

निधि ने सुप्रीम कोर्ट को दिए आवेदन में कहा है कि वह दो वर्षों से सौरभ कुमार को जानती है और उसके साथ खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करती है. उसने यह भी आरोप लगाया कि दर्ज एफआईआर में न तो उसकी शादी का कोई जिक्र है, न ही वह लोग जिनके नाम उसमें दर्ज हैं, उसे जानती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दानापुर:

बिहार के दानापुर के पिपलामा थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर रामपुर की एक युवती निधि ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाते हुए अपने परिवार और पति से जान का खतरा जताया है. निधि ने अदालत से कहा है कि वह पढ़ाई करना चाहती थी. लेकिन परिजनों ने उसकी पढ़ाई रोककर जबरन उसकी शादी कर दी. वहीं, निधि के परिजन ने उसके प्रेम संबंधों को लेकर सौरभ कुमार समेत कई अन्य के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है.

निधि ने सुप्रीम कोर्ट को दिए आवेदन में कहा है कि वह दो वर्षों से सौरभ कुमार को जानती है और उसके साथ खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करती है. उसने यह भी आरोप लगाया कि दर्ज एफआईआर में न तो उसकी शादी का कोई जिक्र है, न ही वह लोग जिनके नाम उसमें दर्ज हैं, उसे जानती है.

'जबरन शादी नहीं करवाई'
वहीं, निधि की मां पम्मी देवी ने इन सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि न तो उन्होंने निधि की पढ़ाई में बाधा डाली और न ही जबरन शादी करवाई. उनका कहना है कि बेटी के अपहरण की रिपोर्ट उन्होंने सही तथ्यों के आधार पर दर्ज करवाई है.

पुलिस ने क्या बताया? 
पिपलावा थाना प्रभारी सागर कुमार ने बताया कि पम्मी देवी द्वारा दर्ज कराए गए अपहरण के इस मामले में कई लोगों को नामजद किया गया है. इनमें मुख्य रूप से सौरभ कुमार का नाम सामने आया है. पुलिस ने सौरभ के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और शेष आरोपियों की तलाश जारी है.

Advertisement

यह मामला अब न्यायिक प्रक्रिया में है और सुप्रीम कोर्ट द्वारा निधि की याचिका पर जल्द सुनवाई की उम्मीद की जा रही है. मामले ने इलाके में कानून, परिवारिक दबाव और युवाओं की स्वतंत्रता को लेकर चर्चा तेज कर दी है.

गौरव कुमार की रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: 20 दिन बाद अब तेल युद्ध होगा? Mojtaba Khamenei | Netanyahu | Trump | America