जहानाबाद हॉस्टल में 5 साल के मासूम की मौत मामले में FSL ने खंगाला कोना-कोना, खून लगा ब्लेड हुआ बरामद

जहानाबाद के गुरुकुल हॉस्टल में 5 वर्षीय मासूम छात्र की निर्मम हत्या मामले में पुलिस प्रशासन की जांच तेज हो गई है. इसी कड़ी में गुरुवार को एक बार फिर एसपी अपराजित लोहान के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और FSL विशेषज्ञों की टीम ने हॉस्टल परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जहानाबाद मासूम मर्डर केस में चल रही जांच
Bihar News:

जहानाबाद के कड़ौना थाना क्षेत्र में हॉस्टल में हुए 5 साल के मासूम की मौत मामले में पुलिस लगातार जांच में जुटी है. जबकि पुल‍िस ने स्‍कूल संचालक को ग‍िरफ्तार करके जेल भेज द‍िया है. पटना पीएमसीएच में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों द्वारा परिजनों को दी गई मौखिक जानकारी में अपराधियों की बर्बरता की बताई थी, जिसमें कुकर्म का मामला सामने आया था. दरिंदगी यहीं नहीं रुकी, मासूम को नुकीली चीजों से गोदा गया, उसकी आंखों और पेट पर गहरे जख्म दिए गए, और अंत में धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी जीवन लीला समाप्त कर दी गई.  इस मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ी और सूबत के रूप में खून लगा ब्लेड बरामद किया गया है.

FSL की टीम ने छान मारा कोना-कोना

जहानाबाद के गुरुकुल हॉस्टल में 5 वर्षीय मासूम छात्र की निर्मम हत्या मामले में पुलिस प्रशासन की जांच तेज हो गई है. इसी कड़ी में गुरुवार को एक बार फिर एसपी अपराजित लोहान के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और FSL विशेषज्ञों की टीम ने हॉस्टल परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया. हॉस्टल का कोना-कोना छान मारा. वहीं जांच के दौरान मौके से खून लगा एक ब्लेड बरामद किया गया है, जिसे अहम सबूत माना जा रहा है. 

मेटल डिटेक्टर की ली गई मदद

इस दौरान ​एसपी के साथ एएसपी मनोज कुमार पांडेय और एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी समेत कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. इस बार जांच को और पुख्ता बनाने के लिए FSL की टीम को बुलाया गया था. मेटल डिटेक्टर की मदद से होस्टल के चप्पे-चप्पे को खंगाला गया ताकि कोई भी संदिग्ध वस्तु या हथियार छूट न जाए. ​

एसपी ने कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों की मदद से अपराधियों तक पहुंचने की कवायद जारी है, ताकि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस ने स्कूल संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है साथ गार्ड सहित तीन अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है. वहीं ​वारदात के बाद से ही इलाके में तनाव और दुख का माहौल है. अब सबकी नजरें पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में निर्णायक साबित होगी. 

Advertisement

यह भी पढ़ेंः बिहार: 'मैं मरना नहीं चाहता...पर मजबूर हूं' युवक ने पत्नी को आखिरी वीडियो भेजकर दे दी अपनी जान

Featured Video Of The Day
Dhar Murder Mystery: बेवफा Wife ने Lover के साथ रची खौफनाक साजिश, Husband को मिली दर्दनाक मौत