बिहार है साहेब... सरकारी अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर लुंगी-गंजी में कर रहे इलाज, ऑन स्पॉट विधायक जी ने पकड़ा

सड़क दुर्घटना में 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए रामगढ़ रेफरल अस्पताल लाया गया. घटना के बाद विधायक वहां पहुंचे तो डॉक्टर के बारे में पूछा तो लुंगी-गंजी में डॉक्टर साहब आए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लुंगी-गंजी में इलाज करने पहुंचे डॉक्टर

बिहार में सरकारी अस्पतालों की स्थिति जग जाहिर है. अस्पताल में अकसर डॉक्टर साहेब आराम करते दिख जाते हैं. ताजा मामला कैमूर जिले का है जहां लूंगी-गंजी में मरीज का इलाज करते डॉक्टर दिखे. यहां रामगढ़ रेफरल अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर लुंगी-गंजी में मरीज का इलाज करते दिखे. मामला तब और सुर्खियों में आ गया जब रामगढ़ विधायक सतीश कुमार उर्फ पिंटू यादव ने उन्हें ऑन-स्पॉट पकड़ लिया. जिसके बाद उन्होंने फटकार लगाई. इतना ही नहीं विधायक जी ने सिविल सर्जन और जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की.

विधायक के पूछने के 20 मिनट बाद आए डॉक्टर

बताया जा रहा है कि मामला गुरुवार (14 मई) की रात 8 बजे का है. जब सड़क दुर्घटना में 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए रामगढ़ रेफरल अस्पताल लाया गया. तभी दुर्घटना की सूचना पर जब विधायक सतीश कुमार अस्पताल पहुंचे तो वह डॉक्टर का पता करने लगे, विधायक ने पूछा कौन डॉक्टर ड्यूटी पर है तो किसी ने नहीं बताया. वहीं 20 मिनट बाद डॉक्टर साहब लुंगी-गंजी में वहां पहुंच गए. डॉक्टर इस हालत में देख विधायक जी भड़क गए.

नर्स ही कर रही थी मरीजों का इलाज

दरअसल, दुर्घटना के बाद अस्पताल पहुंचे मरीजों का इलाज केवल नर्स कर रही थी. तब विधायक जी ड्यूटी पर लगे डॉक्टर को खोजने लगे. लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया. जब डॉक्टर लुंगी-गंजी में इलाज करने पहुंचे तो विधायक जी गुस्सा हो गए और कहा, आप लुंगी और गंजी में मरीज का इलाज करते है शर्म की बात है. विधायक ने तभी सिविल सर्जन और जिलाधिकारी को फोन कर कार्रवाई की मांग की.

20 साल से एक ही अस्पताल में जमे हैं डॉक्टर

बताया जा रहा है कि रामगढ़ रेफरल अस्पताल आयुष डॉक्टर प्रभारी के भरोसे चल रहा है. आश्चर्य की बात यह है कि अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद सिंह वह 20 साल से एक ही अस्पताल में जमे हुए हैं. अब विधायक सतीश कुमार ने प्रभारी डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद सिंह की डीएम और सिविल सर्जन से तबादले की मांग की है. देखना यह होगा कि अब लापरवाह डॉक्टर पर अब क्या कार्रवाई होगी.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः बागेश्वरी मूक-बधिर स्कूल की जांच में SDM के सामने खुली डरावनी हकीकत, बच्चों ने इशारों में बताया अपना दर्द

Featured Video Of The Day
Bhojshala Verdict: मंदिर को मस्जिद बनाया... मौलाना साजिद रशीदी ने क्या तर्क दे डाला?