बिहार के खगड़िया में रिटायर्ड पोस्टमास्टर के घर NIA की छापेमारी, दिल्ली ब्लास्ट से तार जुड़े होने की आशंका

छापेमारी के दौरान टीम ने किसी को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया है, लेकिन मोहम्मद अब्दुल हादी के बेटे को 1 दिसंबर को NIA के पटना स्थित कार्यालय में हाजिर होने का आदेश दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • केंद्रीय जांच एजेंसी NIA ने बिहार के खगड़िया जिले के सैदपुर गांव में सेवानिवृत पोस्टमास्टर के घर छापेमारी की
  • छापेमारी तड़के तीन बजे शुरू होकर करीब पांच घंटे तक चली, जिसमें घर के हर कमरे की गहन तलाशी ली गई
  • NIA टीम ने मोबाइल फोन जब्त किया, लेकिन इस दौरान किसी को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
खगड़िया (बिहार):

केंद्रीय जांच एजेंसी NIA ने रविवार को बिहार के खगड़िया में छापेमारी की. आशंका जाहिर किया जा रहा है कि दिल्ली बम धमाका मामले से कनेक्शन होने की आशंका में छापेमारी हुई हो. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है.

एनआईए की टीम ने जिले के मानसी थाना इलाके के सैदपुर गांव में सेवानिवृत पोस्टमास्टर मोहम्मद अब्दुल हादी के घर में कार्रवाई की है. जहां टीम के आधे दर्जन सदस्यों ने न केवल अब्दुल हादी से गहन पूछताछ की, बल्कि घर के हर कमरे की गहन तलाशी भी ली. कार्रवाई के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने एक मोबाइल भी जब्त किया है.

खगड़िया जिले के मानसी थाने के प्रभारी (एसएचओ) दीपक कुमार के अनुसार, एनआईए की टीम ने सैदपुर गांव में एक घर पर तड़के करीब तीन बजे छापा मारा और तलाश अभियान करीब पांच घंटे तक चला.

हालांकि छापेमारी के दौरान टीम ने किसी को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया है, लेकिन मोहम्मद अब्दुल हादी के बेटे को 1 दिसंबर को NIA के पटना स्थित कार्यालय में हाजिर होने का आदेश दिया है.

थाना प्रभारी ने उस मामले का खुलासा नहीं किया जिसके संबंध में छापेमारी की गई, लेकिन जिला पुलिस के सूत्रों ने कहा कि टीम 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार विस्फोट की जांच कर रही थी, जिसमें कम से कम 15 लोगों की जान चली गई थी.

Advertisement

इन सबके बीच अब्दुल हादी ने NIA की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि छापेमारी में NIA को कुछ नहीं मिला. बेवजह परेशान करने के लिए यह कार्रवाई की गई है.

हादी ने कहा, 'हम सभ्य लोग हैं और जब एनआईए के अधिकारी तड़के हमारे घर में घुसे तो हम हैरान रह गए. हमें समझ नहीं आ रहा कि वे यहां क्यों आए. मेरे परिवार का कोई भी सदस्य किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि में कभी शामिल नहीं रहा है.'

उन्होंने दावा किया, 'पूरे घर की तलाशी ली गई. मेटल डिटेक्टर की मदद से हर कोने की जांच की गई. टीम ने मोबाइल फोन की जांच की. परिवार की महिलाएं परेशान हुईं. यह अत्याचार था.'

Advertisement

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: 'महंगाई के आंसू' रो रहा Pakistan! | Bharat Ki Baat Batata Hoon | PAK