दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE बन मांग रहा था टिकट, शक होते ही रंगे हाथों पकड़ा गया

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी यात्रियों से अवैध वसूली की फिराक में था.हालांकि,उसका आपराधिक इतिहास और इस मामले में अन्य किसी की संलिप्तता को लेकर पुलिस जांच जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दरभंगा से समस्तीपुर के बीच आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी टीटीई को टिकट जांच के दौरान पकड़ा गया
  • आरोपी ने खुद को टीटीई बताकर यात्रियों से टिकट मांगने का प्रयास किया लेकिन वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया
  • संदिग्ध गतिविधि देख रेलकर्मियों ने तुरंत जांच कर आरोपी को समस्तीपुर स्टेशन पर जीआरपी के हवाले किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
समस्तीपुर:

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान एक फर्जी टीटीई को पकड़े जाने का मामला सामने आया है.दरभंगा से समस्तीपुर के बीच चल रही नियमित टिकट जांच के क्रम में रेल अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधि देख आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया,बाद में उसे समस्तीपुर स्टेशन पर उतारकर जीआरपी के हवाले कर दिया गया.

खुद को टीटीई बता कर रहा था जांच

जानकारी के अनुसार,ट्रेन दरभंगा से खुलने के बाद एक व्यक्ति यात्रियों से टिकट मांगते हुए खुद को टीटीई बताकर जांच कर रहा था.उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर ऑन ड्यूटी रेलकर्मियों ने उससे अधिकृत पहचान पत्र और नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज की मांग की,लेकिन वह कोई वैध कागजात नहीं दे पाया. पूछताछ में भी उसके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए. स्थिति स्पष्ट होते ही रेल अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचने पर उसे जीआरपी को सौंप दिया.

अवैध वसूली की फिराक में था

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी यात्रियों से अवैध वसूली की फिराक में था.हालांकि,उसका आपराधिक इतिहास और इस मामले में अन्य किसी की संलिप्तता को लेकर पुलिस जांच जारी है.जीआरपी ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि टिकट जांच के दौरान संबंधित अधिकारी का पहचान पत्र अवश्य देखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे हेल्पलाइन या जीआरपी को दें.

समस्तीपुर से अविनाश कुमार की रिपोर्ट 

Featured Video Of The Day
PM Modi Appeal | India पर आर्थिक संकट आने वाला है? पीएम मोदी की 'सोना न खरीदने' की अपील का पूरा गणित
Topics mentioned in this article