पटना में तिलक के बहाने झारखंड की डांसर बहनों को बुलाया, फिर 13 लोगों ने किया गैंगरेप

झारखंड की रहनेवाली दो बहनों ने अपने साथ पटना में गैंगरेप की शिकायत दर्ज करवाई है जिसकी जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है. गौरव कुमार की रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
घटना की सूचना मिलने के बाद पटना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पटना के नौबतपुर में तिलक समारोह में बुलाई गई झारखंड की दो बहनों के साथ गैंगरेप का आरोप
  • नौबतपुर थाने में 10 नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर गैंगरेप का मामला दर्ज
  • एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है

बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर जिले में सामूहिक दुष्कर्म का एक बड़ा मामला सामने आया है. आरोप है कि पटना के नौबतपुर में तिलक समारोह में झारखंड की दो नर्तकी बहनों को नाचने के लिए बुलाया गया था. लेकिन, वहां उन्हें बंधक बना लिया गया और उनके साथ 13 लोगों ने गैंगरेप किया. डांसर ने नौबतपुर थाने में 10 नामजद और तीन अज्ञात लोगों पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया है. नौबतपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. साथ ही, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

बंधक बनाकर किया गैंगरेप 

शिकायत में दी गई जानकारी के अनुसार नौबतपुर थाना क्षेत्र के बेलूरा रामपुर के निवासी मुन्ना कुमार ने बताया कि उसके यहां 18 जून को एक तिलक समारोह है. इसमें झारखंड की रहने वाली दो बहनों को नृत्य के लिए बुलाया गया. लेकिन, जब दोनों वहां पहुंची तो उन्हें बंधक बना लिया गया. ऐसा आरोप है कि इसके बाद दोनों बहनों के साथ 13 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया.

दोनों बहनों ने इस मामले में मुन्ना कुमार, उसके चचेरे भाई सूरज कुमार, उसके दोस्त भानु कुमार समेत 13 लोगों पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला नौबतपुर थाने में दर्ज कराया है.

फुलवारी शरीफ के डीएसपी 2 दीपक कुमार
Photo Credit: NDTV

विशेष टीम का गठन

फुलवारी शरीफ के डीएसपी 2 दीपक कुमार ने बताया है कि दिनांक 19.06.26 को नौबतपुर थाने में दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की सूचना आई है. डीएसपी ने कहा,"पुलिस टीम द्वारा तत्काल पीड़िताओं से संपर्क कर बयान दर्ज कराया जा रहा है तथा उनका आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है. साथ ही, FSL टीम द्वारा घटनास्थल से आवश्यक वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्यों का संकलन किया गया है."

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया है. पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें-:

Featured Video Of The Day
NEET पेपरलीक, छात्र सुसाइड, एंग्जाइटी... छात्रों के लिए बाबा रामदेव की सलाह!
Topics mentioned in this article
Bihar News
Patna News
Patna News In Hindi
Bihar News In Hindi