अंडर-19 वर्ल्ड कप में जीत के बाद पटना पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, CM नीतीश ने 50 लाख का चेक देकर किया सम्मानित

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित किया. उन्हें 50 लाख रुपये का चेक भी दिया. वैभव बिहार के ही रहने वाले हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के समस्तीपुर जिले के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में सम्मानित किया
  • अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन की शानदार पारी खेलकर भारत की जीत में अहम योगदान दिया
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैभव को 50 लाख रुपये का चेक देकर उनकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी रविवार को पटना पहुंचे. यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम आवास पर उनको सम्मानित किया. वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद रविवार को पटना आए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनको सम्मानित किया. साथ ही 50 लाख रुपये का चेक भी दिया. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अहम भूमिका निभाई. वो अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बने हैं.

वैभव बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव के रहने वाले हैं. हाल ही में अंडर-10 वर्ल्ड कप के फाइनल में 175 रन की पारी खेली थी. उनकी पारी की बदौलत टीम इंडिया अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही थी. 

मुख्यमंत्री नीतीश ने वैभव से कहा कि आप इसी तरह से अच्छा क्रिकेट खेलते रहिये और राज्य और देश का नाम रोशन करते रहिए. उन्होंने कहा कि बिहार में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कराया जा रहा है. खिलाड़ियों को सरकार प्रोत्साहित करते हुये उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रही है.

उन्होंने कहा कि आप आगे बढ़ते रहिये, सरकार आपको हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी. हम सब लोगों के लिए यह प्रसन्नता की बात है कि बिहार के बेटे ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अंतर्राष्ट्रीय मुकाम हासिल किया है. आप बिहार के बच्चों के लिए प्रेरणा हैं. हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं.

फाइनल में बनाए थे 175 रन

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन की पारी खेली थी. हरारे क्रिकेट ग्राउंड पर हुए इस फाइनल मुकाबले में वैभव ने 15 चौके और 15 छक्के लगाए थे. उनकी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में 411 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ही सिमट गई थी. भारत ने ये मुकाबला 100 रन से जीत लिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया.

Featured Video Of The Day
Pakistani आतंकियों का समर्थन करने वाले 6 संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार | BREAKING NEWS