CIA को मैसेज भेज PM को नुकसान पहुंचाने का किया था दावा, पुलिस ने बक्सर से तीन को हिरासत में लिया

बक्सर के एसपी शुभम आर्य ने बताया कि गोपनीय सूचना मिलने के बाद तत्काल टीम गठित कर छापेमारी की गई. जांच के दौरान मोबाइल और लैपटॉप खंगालने पर इस बात के संकेत मिले हैं कि आरोपी और उसके साथी साइबर माध्यम से इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बक्सर पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है
NDTV
बक्सर:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नुकसान पहुंचाने का दावा करते हुए विदेशी एजेंसी सीआईए को मैसेज भेजने के मामले में बक्सर पुलिस ने सिमरी थाना क्षेत्र से तीन लोगों को हिरासत में लिया है. देर रात हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है.मामला डुमरांव अनुमंडल के सिमरी थाना क्षेत्र स्थित आशा पड़री गांव का है. जहां से पुलिस ने पहले एक युवक को पकड़ा और उसके बाद उसके दो अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने और हमला कराने का दावा कर रहा था, जिसके एवज में उसने पैसों की मांग भी की थी.

बक्सर के एसपी शुभम आर्य ने बताया कि गोपनीय सूचना मिलने के बाद तत्काल टीम गठित कर छापेमारी की गई. जांच के दौरान मोबाइल और लैपटॉप खंगालने पर इस बात के संकेत मिले हैं कि आरोपी और उसके साथी साइबर माध्यम से इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे. हालांकि, पैसों की मांग कितनी की गई थी, इस पर एसपी ने इसे गोपनीय बताते हुए खुलासा करने से इनकार किया है.

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अमन तिवारी पहले भी विवादों में रह चुका है. वर्ष 2022 में कोलकाता एयरपोर्ट को हैक करने की धमकी देने के मामले में उसे कोलकाता और बक्सर पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया था. इस बार मामला प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण पुलिस और भी सतर्क हो गई है.

छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है. साथ ही जिस कमरे से वह कथित रूप से यह गतिविधियां संचालित कर रहा था, उसे भी सील कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि तीनों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Bihar: नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गर्लफ्रेंड विवाद में जेल से रची गई थी हत्या की साजिश

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिहार में फिल्मी स्टाइल से देह व्यापार का भांडाफोड़, पुलिस बनी ग्राहक...11 आरोपियों को दबोचा

Featured Video Of The Day
Maharashtra Heatwave: प्यासे Langurs ने रोकी Bus! Emotional Viral Video! Forest Dept की खुली पोल
Topics mentioned in this article