बीजेपी सबसे बड़ी महिला विरोधी... महिला आरक्षण बिल को लेकर तेजस्‍वी यादव का हमला

तेजस्‍वी यादव ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश होने को लेकर कहा कि साजिश के तहत सरकार इस बिल को लेकर आई थी,  लेकिन विपक्ष ने मजबूती से इस बिल को पारित नहीं होने दिया.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तेजस्‍वी यादव ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश होने को लेकर कहा कि साजिश के तहत सरकार इस बिल को लेकर आई थी.  
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तेजस्वी यादव ने भाजपा को सबसे बड़ी महिला विरोधी पार्टी बताया और महिला आरक्षण विधेयक को साजिश करार दिया.
  • उन्‍होंने कहा कि सरकार 5 राज्यों के चुनावों के मद्देनजर बिल लेकर आई थी, लेकिन जानती थी कि यह पास नहीं होगा.
  • बिहार के नए CM सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने गुजरात से सरकार चलाने की तैयारी का आरोप लगाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने के बाद अब विपक्ष के निशाने पर केंद्र सरकार है. विपक्षी नेता लगातार केंद्र सरकार पर तीखे हमले कर रहे हैं. राष्ट्रीय जनता दल के राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी यादव ने भाजपा पर सबसे बड़ी महिला विरोधी पार्टी होने का आरोप लगाया है. साथ ही महिला आरक्षण विधेयक से जुड़े पूरे मामले को एक साजिश करार दिया है. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि सबसे बड़े महिला विरोधी लोग बीजेपी वाले खुद हैं. 

तेजस्‍वी यादव ने शनिवार को भाजपा और एनडीए पर महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जमकर हमला बोला. तेजस्‍वी ने कहा कि हम लोग महिलाओं के हित में हैं और यह लोग महिलाओं से पैर धुलवाते हैं. 

ये भी पढ़ें: महिलाओं के खिलाफ है कांग्रेस... महिला आरक्षण बिल पास न होने पर किरेन रिजिजू ने विपक्ष को निशाने पर लिया

5 राज्‍यों के चुनावों में जवाब देगी जनता: तेजस्‍वी यादव

उन्‍होंने संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश होने को लेकर कहा कि साजिश के तहत सरकार इस बिल को लेकर आई थी,  लेकिन विपक्ष ने मजबूती से इस बिल को पारित नहीं होने दिया.  

Advertisement

उन्‍होंने आरोप लगाया कि सरकार पांच राज्‍यों के चुनावों को देखते हुए यह विधेयक लेकर आई थी और उन्‍हें पता था कि यह पास नहीं होगा. इनके पास दो तिहाई बहुमत नहीं था और इन्‍हें पता था कि यह बिल गिरेगा. अब यह लोग महिलाओं के बीच भ्रम फैलाने का काम करेंगे. 

केंद्र सरकार पर बरसते हुए तेजस्‍वी यादव ने कहा कि यह उनकी साजिश थी, लेकिन यह लोग फेल हो गए हैं. उन्‍होंने कहा कि अब जनता इन्‍हें पांच राज्‍यों में हो रहे चुनाव में जवाब देगी. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'विपक्ष को भुगतना पड़ेगा, गांव-गांव तक ले जाएंगे', महिला आरक्षण पर कैबिनेट बैठक में बोले PM मोदी

गुजरात से सरकार चलाने की हो रही तैयारी: तेजस्‍वी यादव 

इस दौरान उन्‍होंने कहा कि सबसे बड़े महिला विरोधी लोग बीजेपी वाले खुद हैं. साथ ही कहा कि यह लोग लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाकर साजिश के तहत इस बिल को लाना चाहते थे. यह बिल तो 2023 में ही पास हो गया था. यह जनता की नजरों में सिर्फ धूल झोंकना चाहते थे.  

उन्‍होंने बिहार के नए मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा. सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार के अधूरे काम को बिहार में तेजी से आगे बढ़ाना है. इसे लेकर तेजस्‍वी ने कहा कि आखिर यह कहने की जरूरत क्यों है. इन्हें तो यह करना चाहिए, इसके लिए बोलने की जरूरत क्यों है. चाहे वह शराबबंदी ही क्या ना हो.  

उन्‍होंने आरोप लगाया कि अब बिहार में गुजरात से सरकार चलाने की तैयारी हो रही है. इनके जो प्रिंसिपल सेक्रेटरी आ रहे हैं, वह पीएमओ से आ रहे हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet Expansion 2026: योगी कैबिनेट विस्तार पर बहस, भिड़ गए BJP-कांग्रेस प्रवक्ता!| UP | NDTV
Topics mentioned in this article