Weather Update: बिहार में भीषण गर्मी और लू से मिली राहत, 96 घंटो तक 38 जिलों में जारी आंधी-तूफान का अलर्ट

Weather Update: बिहार में हो रही प्री-मॉनसून बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. आने वाले 5 दिनों में मौसम विभाग ने पटना समेत 38 जिलों में तूफान, बिजली और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bihar weather update
Meta AI

Weather today in Bihar:   पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे बिहार के लोगों के लिए कल( शुक्रवार)से राहत मिल रही है. मौसम के अचानक बदले मिजाज ने पूरे प्रदेश में पारा गिरा दिया है. जिससे सूरज के तवर नरम पड़े है. तापमान से 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है, जिससे  और मौसम खुशगवार हो गया. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, ताजा अपडेट के अनुसार ये राहत 96 घंटो तक जारी रहेगी. यानी अगले 7 दिनों के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है. 

तापमान में गिरावट फिर भी भभुआ अब भी गर्म

लगातार हो रही बारिश और बादलों की आवाजाही से अधिकतम तापमान में कमी आई है. हालांकि, इस राहत के बीच भी कैमूर का भभुआ प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, गया में 33.2 डिग्री और राजगीर में 33.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, जो पिछले दिनों के मुकाबले काफी कम है.

38 जिलों के लिए जारी Alert
Photo Credit: Social media X

38 जिलों के लिए जारी आंधी तूफान का अलर्ट जारी

राजधानी पटना में आज आसमान बादलों से घिरा रहा. तेज हवाओं के साथ हल्की फुहारें से मौसम सुहावना हो गया है. मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के सभी 38 जिलों के लिए 'येलो' और 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है.  4 मई को  जारी ऑरेंज अलर्ट को लेकर राज्य के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि (ओले गिरने) की भी प्रबल संभावना है. खराब मौसम को देखते हुए लोगों को आंधी के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

मानसून से पहले की हलचल का 6 मई तक रहेगा असर 

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, यह बदलाव 'प्री-मानसून गतिविधियों' का हिस्सा है. बिहार के ऊपर मौसम में पैदा हुई अस्थिरता के कारण आने वाले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. विशेष रूप से 4 और 6 मई को बिहार में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है, जिसकी रफ्तार बीच-बीच में 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Exclusive: ऊंची लहरें टकराईं, मैंने क्रूज को मोड़ा, मगर देर हो चुकी थी... जबलपुर हादसे के क्रूज पायलट ने NDTV को बताया

Featured Video Of The Day
Bengal Modi Bangladesh Tension: बंगाल में EXIT POLL के नतीजों से बांग्लादेश को टेंशन, बीजेपी सरकार आने से घबराया सांसद