बिहार: 'मैं मरना नहीं चाहता...पर मजबूर हूं' युवक ने पत्नी को आखिरी वीडियो भेजकर दे दी अपनी जान

बिहार के वैशाली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उसने वीडियो बनाकर अपना दर्द पत्नी को भेजा. जमीन विवाद और रिश्तों में तनाव इस दर्दनाक घटना की मुख्य वजह बने.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिहार के वैशाली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली.

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली. खास बात यह है कि युवक ने सुसाइड नोट लिखने के बजाय अपना दर्द वीडियो के जरिए बयां किया और मरने से पहले वह वीडियो अपनी पत्नी को भेज दिया.

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

पातेपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले 35 वर्षीय महाकांत सिंह पिछले कुछ समय से तनाव में थे. परिवार के मुताबिक उनकी पत्नी लगातार उन पर पैतृक जमीन बेचने का दबाव बना रही थी. पत्नी चाहती थी कि गांव की जमीन बेचकर हाजीपुर में घर बनाया जाए, लेकिन महाकांत इसके लिए तैयार नहीं थे.

लव मैरिज के बाद बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि महाकांत ने 11 साल पहले हाजीपुर की रहने वाली रिशु देवी से लव मैरिज की थी. शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. पत्नी बार-बार जमीन बेचने की बात को लेकर दबाव डालती थी. इस कारण झगड़े बढ़ते गए और पिछले तीन साल से पत्नी मायके में रह रही थी.

वीडियो में बयां किया दर्द

घटना वाली रात महाकांत सिंह ने अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाया. इस वीडियो में उन्होंने कांपती आवाज में बताया कि वह पत्नी की प्रताड़ना से काफी परेशान हो चुके हैं. वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद उन्होंने सल्फास की गोली खा ली और मरने से पहले यह वीडियो अपनी पत्नी के मोबाइल पर भेज दिया.

Advertisement

परिजनों को देर से मिली जानकारी

आरोप है कि पत्नी ने वीडियो मिलने के बावजूद ससुराल वालों को तुरंत सूचना नहीं दी. उसने यह वीडियो गांव के कुछ लोगों को भेज दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने परिवार को जानकारी दी. जब परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक महाकांत की मौत हो चुकी थी.

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- सीकर: राजस्थान पुलिस के जवान का निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम सलामी

Featured Video Of The Day
Terrorist Hamza Burhan Pakistan में ढेर! Lawrence Bishnoi Gang ने लिया Pulwama Attack का बदला?