पार्किंग विवाद में सत्तू वाले ने काट दी पिकअप चालक की गर्दन, भीड़ ने हत्यारे को ऑन द स्पॉट दी मौत

बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में पार्किंग विवाद के कारण ड्राइवर की धारदार चाकू से हत्या कर दी गई. गला काटकर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अ‍ररिया:

बिहार के अररिया जिले में पार्किंग विवाद इतना बढ़ गया कि एक सत्‍तू वाले ने पिकअप ड्राइवर की गर्दन काट दी है. ये मंजर देख लोग दंग रहे गए. इसके बाद गुस्‍साए लोगों ने पिकअप ड्राइवर के हत्‍यारे सत्‍तू वाले को भी ऑन द स्‍पॉट मौत के घाट उतार दिया. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. मामला बिहार में अररिया जिले के फारबिसगंज इलाके का है.

'बातचीत से झगड़ा सुलाना चाहिए था'

प्रत्‍यक्षदर्शी सुनील कुमार यादव ने बताया, पिकअप ड्राइवर मंडी में सब्‍जी लेने के लिए आया था. इन दोनों बातचीत के जरिए झगड़े को सुलझाना चाहिए था. ऐसे लगा रेंतकर हत्‍या नहीं कर देनी चाहिए थी. प्रशासन से अब हम यही मांग करेंगे कि इस मामले में सही से जांच करें और पिकअप ड्राइवर के परिवार को इंसाफ मिले. 

'मेरे भाई की किसी से कोई दुश्‍मनी नहीं थी'

पिकअप ड्राइवर की पहचान नबी हुसैन के रूप में हुई है, जो नजदीक के ही गांव का रहने वाला है. नबी हुसैन के तीन बच्‍चे, जिनमें दो लड़के और एक लड़की है. शामिल हैं. मृतक के बड़े भाई ने बताया, 'मेरे भाई की किसी से कोई दुश्‍मनी नहीं थी. वह यहां हर रोज सब्‍जी लेने के लिए आता था. कुछ लोग बता रहे हैं कि आज यहां सत्‍तू वाले से उसकी पिकअप खड़ा करने को लेकर झगड़ा हो गया था. इसके बाद उसकी बेरहमी से हत्‍या कर दी गई. हमें इंसाफ चाहिए."    

मृतक नबी हुसैन के बड़े भाई

सत्तू वाले ने काट दी पिकअप चालक की गर्दन

हत्‍या की ये घटना फारबिसगंज इलाके की सब्जी मंडी की है, जहां स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिकअप ड्राइवर और एक सत्तू बेचने वाले शख्‍स में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ. इस दौरान सत्तू बेचने वाले शख्‍स ने धारदार चाकू से ड्राइवर की गला काटकर खौफनाक तरीके से हत्या कर दी. मृतक के गले पर इतना तेज वार किया गया कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया. 

Advertisement

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. वहीं, घटना से नाराज लोगों ने आरोपी दुकानदार को भी पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. सैकड़ों की संख्या में जुटी भीड़ ने दुकानदार को घेर लिया और उसे पीट-पीटकर मार दिया. पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ये भी पढ़ें :- सुपौल में गजब घोटाला, 7 साल पहले मर चुके मदरसे के शिक्षक ने भी निकाल लिया एरियर; किया 1 करोड़ का घोटाला

Advertisement

भीड़ ने हत्यारे को ऑन द स्पॉट दी मौत

बताया जा रहा है कि पुलिस जब आरोपी सत्‍तू वाले को गिरफ्तार कर ले जा रही थी, तो गुस्‍साई भीड़ ने पुलिस कस्टडी से आरोपी को बाहर खींच लिया. इसके बाद आरोपी सत्‍तू वाले राहुल चौहान की लोगों ने बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. ये सबकुछ भीड़ ने पुलिस की आंखों के सामने किया, लेकिन लोगों की संख्‍या इतनी ज्‍यादा थी कि पुलिस आरोपी को बचा नहीं पाई. गुरुवार की सुबह हुए इस डबल मर्डर के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है.

ये भी पढ़ें :- पुलिस का मुखबिर ही निकला अपराध का मास्टरमाइंड, पड़ोसी को फंसाने के लिए करवाई रेड

Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | ईरान सीजफायर पर Pakistan का बड़ा बयान, Lebanon को लेकर कही ये बात | BREAKING
Topics mentioned in this article