बिहार के सीवान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शहाबुद्दीन के बेटे और RJD विधायक ओसामा के दो घरों पर मारी रेड

Bihar Siwan News: बीते एक महीने के भीतर आरजेडी विधायक ओसामा साहब के खिलाफ दो मामले दर्ज हुए हैं. छापेमारी के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग और सबूत मिले, अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Bihar Siwan News: शहाबुद्दीन के बेट और RJD विधायक ओसामा के दो ठिकानों पर पुलिस ने मारी रेड
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के सीवान जिले के रघुनाथपुर क्षेत्र से RJD विधायक ओसामा साहब के खिलाफ पुलिस ने दो आवासों पर छापेमारी की
  • 15 अप्रैल को दर्ज FIR में डॉक्टर दंपति ने जमीन पर कब्जा और रंगदारी की शिकायत की थी, जिसमें विधायक का नाम आया
  • छापेमारी सारण रेंज के डीआईजी निलेश कुमार के नेतृत्व में हुई, जिसमें जिले के कई थानों की पुलिस शामिल थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Siwan News: बिहार के सीवान जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी विधायक ओसामा साहब की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं. सोमवार, 4 मई की सुबह सीवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओसामा साहब के पैतृक आवास प्रतापपुर और सीवान के नवलपुर स्थित नया किला आवास पर छापेमारी की. यह कार्रवाई सारण रेंज के डीआईजी निलेश कुमार के नेतृत्व में की गई. इस पुलिसिया कार्रवाई में एसपी पूरण कुमार झा सहित जिले के कई थानों की पुलिस टीम शामिल रही.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार 15 अप्रैल को एक डॉक्टर दंपति सुधा सिंह ने जमीन पर जबरन कब्जा करने और रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया था. इसी मामले में जांच के दौरान कई अहम सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं. इनमें पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के बेटे और विधायक ओसामा साहब का नाम भी सामने आया है. इसके बाद न्यायालय से वारंट जारी होने पर पुलिस ने उनके आवासों पर छापेमारी की.

विधायक ओसाम के ठिकानों पर छापा मारने पहुंची बिहार पुलिस

बताया जा रहा है कि इस FIR में ओसामा साहब के अलावा दो नामजद आरोपी- फरहान और साबिर हैं. साथ ही 30 से 35 अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है. गौरतलब है कि बीते एक महीने के भीतर विधायक के खिलाफ यह दूसरा मामला दर्ज हुआ है. इससे पहले 7 अप्रैल को सीवान के चर्चित चंदन सिंह ने एमएच नगर थाने में हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए ओसामा साहब और उनके करीबी डब्लू खान के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी.

डीआईजी निलेश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग और सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. हालांकि इस कार्रवाई के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी और विधायक ओसामा साहब भी पुलिस के हाथ नहीं लगे. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है. आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: RJD विधायक ओसामा शहाब को कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Featured Video Of The Day
क्वेटा में महाविस्फोट! ट्रेन के उड़े परखच्चे, बिछ गईं 23 लाशें!
Topics mentioned in this article