सीतामढ़ी: बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, तेज आंधी के कहर ने पल भर में पसरा मातम

Bihar news: सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में मटकोर की रस्म के दौरान एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ , जिसमें एक बहन की शादी से पहले उसके भाई की मौत हो गई. पढ़िए रंजीत कुमार की ये रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मृत्तक राहुल
NDTV

Sitamarhi News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. रुन्नीसैदपुर प्रखंड के बगाही (हनुमान नगर) में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब तेज आंधी के कारण गिरे एक पेड़ ने घर के चिराग को बुझा दिया. जिस घर में बहन की विदाई के गीत गाए जा रहे थे, वहां अब भाई की अंतिम विदाई की चीखें गूंज रही हैं.

मटकोर की रस्म के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मृतक 23 वर्षीय राहुल अपनी बहन की शादी की तैयारियों में व्यस्त था. गुरुवार को बारात आनी थी और बुधवार रात घर में मटकोर की रस्म चल रही थी. इसी दौरान राहुल शादी के लिए दही लेने पास की एक दुकान पर गया था.तभी अचानक मौसम का मिजाज बदला और भीषण आंधी चलने लगी.

परिवार में पसरा मातम
Photo Credit: NDTV

काल बनकर गिरा पेड़

राहुल अभी अथरी गांव के समीप 'मां दुर्गा स्टील' की दुकान के पास ही पहुंचा था कि अचानक एक विशाल पेड़ की डाली टूटकर उसके ऊपर गिर गई. हादसा इतना भीषण था कि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बिखर गए अरमान, स्तब्ध रह गया इलाका

मृतक राहुल की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, शादी के मंगल गीत चीख-पुकार में बदल गए. दुल्हन बनी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है, जिसे यकीन ही नहीं हो रहा कि उसका भाई अब इस दुनिया में नहीं रहा. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, राहुल मिलनसार स्वभाव का था और पूरे गांव में इस घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है. प्रशासन को सूचित कर दिया गया है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bihar: सेठ साहूकार बनकर करता चुराता था बाइक, लोगों ने जाल बिछा कर दबोचा, पुलिस के सामने खंभे से बांधकर पीटा

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026: बंगाल में BJP करेगी 'खेला'? Exit Poll में किसको बहुमत? | Rahul Kanwal