तिलक से लौटे और;रोहतास में एकसाथ पांच लोगों की मौत से हड़कंप,जांच करने टीम भी आ गई

जानकारी के अनुसार 14 फरवरी की रात बिक्रमगंज प्रखंड के मठिया गांव में पूजन सिंह के पुत्र का तिलक समारोह आयोजित किया गया था.समारोह में आसपास के कई गांवों से रिश्तेदार और परिचित शामिल हुए थे.कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर लौट गए.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • रोहतास जिले के बिक्रमगंज प्रखंड के मठिया गांव में तिलक समारोह से लौटे पांच लोगों की संदिग्ध मौत हुई है
  • मृतकों में मठिया, बड़की सबदला, गरहथा गांव के निवासी और दो बावर्ची शामिल हैं जिनकी मौत अलग-अलग स्थानों पर हुई
  • ग्रामीणों का मानना है कि तिलक समारोह में जहरीला पेय पदार्थ पीने से मौत हुई, हालांकि परिवारों ने इसे खारिज किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रोहतास:

रोहतास जिले के बिक्रमगंज प्रखंड अंतर्गत मठिया गांव में एकसाथ पांच लोगों की  मौत से हड़कंप मच गया है. पता चला है कि सभी तिलक समारोह से लौटे थे और अचानक सभी पांच लोगों की मौत हो गई. संदिग्ध मौतों पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.घटना के बाद ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं,वहीं पुलिस प्रशासन फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रहा है. जांच रिपोर्ट का भी इंतजार है. 

मरने वालों में मठिया गांव निवासी लल्लू सिंह,नासरीगंज थाना क्षेत्र के बड़की सबदला गांव निवासी विश्वनाथ सिंह के 32 वर्षीय पुत्र अभिजीत सिंह,भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत गरहथा गांव निवासी स्वर्गीय लालबिहारी सिंह के 34 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार तथा अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के दो बावर्ची शामिल हैं. सभी की मौत अलग-अलग स्थानों पर हुई,लेकिन तिलक समारोह में एकसाथ शामिल होना एक अहम कड़ी के रूप में सामने आया है.

तिलक समारोह से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत

प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 फरवरी की रात बिक्रमगंज प्रखंड के मठिया गांव में पूजन सिंह के पुत्र का तिलक समारोह आयोजित किया गया था.समारोह में आसपास के कई गांवों से रिश्तेदार और परिचित शामिल हुए थे.कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर लौट गए.

बताया गया कि 16 फरवरी को मठिया गांव निवासी लल्लू सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई.परिजनों की ओर से उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया,लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.इसी बीच खबर आई कि लल्लू सिंह के रिश्तेदार अभिजीत सिंह,गरहथा निवासी राहुल कुमार और तिलक समारोह में भोजन बनाने वाले दो बावर्चियों की भी तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. एक के बाद एक पांच लोगों की मौत की सूचना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Advertisement

जहरीला पेय पदार्थ पीने की चर्चा

लगातार हो रही मौतों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि तिलक समारोह के दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर जहरीले पेय पदार्थ का सेवन किया था,जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी और बाद में मौत हो गई। हालांकि इस तरह की चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

मृतकों के परिजनों ने जहरीले पदार्थ के सेवन की बात से साफ इनकार किया है.कुछ परिजनों का कहना है कि मौत का कारण किडनी फेल होना था,जबकि लल्लू सिंह के परिजनों ने कुत्ते के काटने की बात कही है। अलग-अलग कारण सामने आने से मामले की गुत्थी और उलझ गई है.

Advertisement

जांच के लिए पहुंची उत्पाद विभाग की टीम

पांच लोगों की संदिग्ध मौत की खबर फैलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा सक्रिय हो गया.उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त तारिक महमूद के नेतृत्व में एक टीम संबंधित गांवों में पहुंची और बारी-बारी से परिजनों से पूछताछ की.टीम ने संभावित जहरीले पदार्थ या अवैध शराब की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की है.उत्पाद विभाग की टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में भी पड़ताल की.हालांकि प्रारंभिक जांच में कोई ठोस तथ्य सामने नहीं आया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

एसपी ने कहा—रिपोर्ट के बाद ही होगा खुलासा

इस मामले को लेकर रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.उन्होंने बताया कि अलग-अलग गांवों में हुई इन मौतों के पीछे क्या कारण है,यह जांच टीम के विस्तृत प्रतिवेदन के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.फिलहाल किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है.

घटना के बाद मठिया गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है.लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आखिर कुछ ही दिनों के भीतर पांच लोगों की मौत कैसे हो गई.अब सबकी नजरें प्रशासनिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं,जिससे इस रहस्यमयी घटनाक्रम से पर्दा उठ सके.

Featured Video Of The Day
Vrindavan के ISKON रसोई का अंदरूनी दृश्य: हर भोजन में भक्ति
Topics mentioned in this article