रोहतास जिले के बिक्रमगंज प्रखंड के मठिया गांव में तिलक समारोह से लौटे पांच लोगों की संदिग्ध मौत हुई है मृतकों में मठिया, बड़की सबदला, गरहथा गांव के निवासी और दो बावर्ची शामिल हैं जिनकी मौत अलग-अलग स्थानों पर हुई ग्रामीणों का मानना है कि तिलक समारोह में जहरीला पेय पदार्थ पीने से मौत हुई, हालांकि परिवारों ने इसे खारिज किया