ब‍िहार: पटना में पुल‍िस और बदमाशों के बीच ठाएं-ठाएं चली गोली, एक लुटेरा घायल

बदमाशों ने ज्‍वैलर्स की दुकान पर लूटपाट की, इसके बाद फरार हो गए थे. पुल‍िस इनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी.   

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी.

पटना में बुधवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को गोली लगी, ज‍िससे वह घायल हो गया. घायल अपराधी की पहचान दिलीप के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बदमाश गहने लूटकर फरार  

इस मामले में पटना एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि 19 अप्रैल को रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र स्थित पुरानी भारत गैस गोदाम के पास अलंकार ज्वैलर्स में लूट हुई थी. सोने-चांदी के गहने लूटकर बदमाश फरार हो गए थे. इस मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, और आरोपियों की पहचान कर ली थी.

लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस ने मुख्य आरोपी दिलीप को गिरफ्तार कर ल‍िया. उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने के लिए पुलिस टीम कृषि फार्म इलाके में पहुंची थी. इसी दौरान दिलीप ने पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी.

बदामश के पैर में लगी गोली 

आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दिलीप के पैर में गोली लग गई. घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है. पटना एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है.  लूटकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्‍द ही आरोप‍ियों को ग‍िरफ्तार कर लेंगे. 

Advertisement

(इनपुट- गौरव कुमार)

यह भी पढ़ें: पटना में JEE छात्र ने पढ़ाई के दबाव से लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- 'पूरी रात पढ़ता रहा फिर भी कुछ समझ नहीं आया'

Featured Video Of The Day
Israel Hezbollah Ceasefire | सीजफायर के बाद हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर किया Drone Attack | BREAKING