रिसेप्शन में दावत उड़ा रहे थे, अचानक चलने लगी दनादन गोलियां, दो भाईयों की मौके पर मौत, पटना में कहां हुआ गोलीकांड?

घटना पटना के गोपालपुर थाना के शाहपुर की है. यहां दौलत राय के यहां रिस्पेशन पार्टी चल रही थी. दोनों भाई उस दौरान दावत का आनंद ले रहे थे तभी यह घटना हो गई. मामले में सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार का कहना है कि पूर्व से कुछ विवाद की बाते सामने आई थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रिसेप्शन पार्टी के दौरान दोनों भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी
  • मृतक भाइयों के नाम मंजीत और मनीष बताए गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था लेकिन मौत हो गई
  • घटना के पीछे करीब 40 वर्षों से चल रहे जमीन विवाद को कारण बताया जा रहा है जो परिवार के बीच था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार की राजधानी पटना में एक रिसेप्शन पार्टी दो भाईयों के लिए काल बनकर आ गई. बहुभात खाने के दौरान दनादन गोलियां चलीं और दोनों भाईयों की हत्या कर दी गई. इसके पीछे की वजह जमीनी विवाद बताई जा रही है. पिता ने भी जमीनी विवाद को ही इस हत्याकांड का कारण बताया है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. 

कैसे हुई घटना?

घटना पटना के गोपालपुर थाना के शाहपुर की है. यहां दौलत राय के यहां रिस्पेशन पार्टी चल रही थी. दोनों भाई उस दौरान दावत का आनंद ले रहे थे तभी यह घटना हो गई. मामले में सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार का कहना है कि पूर्व से कुछ विवाद की बाते सामने आई थी. उन्होंने बताया कि दो भाइयों के नाम मंजीत और मनीष हैं और  उनको गोली मारी गई है. दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए NMCH ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन दोनों की मौत हो चुकी थी.

ये है पुराना विवाद

फिलहाल कुछ लोगों के नाम इस मामले में सामने आए हैं जिसके बाद जांच जारी है. वहीं मृतक के पिता राजकिशोर राय ने बताया कि कृष्णा राय ,प्रेम राय के बेटे और पोते ने घटना को अंजाम दिया है.उन्होंने बताया कि  करीब 40 साल से 6 एकड़ से ज्यादा का जमीनी विवाद चला आ रहा था जिसमें आरोपियों ने  जज के सामने ही धमकी दी थी कि अंजाम बहुत बुरा होगा और आज उन सभी ने मेरे दोनो बेटों को मार दिया.फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Election 2026 | बंगाल में Yogi की दहाड़, 4 मई के बाद 'गुंडागर्दी' खत्म
Topics mentioned in this article