"पप्पू यादव पहले अपनी पत्नी से पूछें"— महिलाओं को लेकर दिए बयान पर अनंत सिंह का तीखा वार

बिहार की राजनीति में महिलाओं को लेकर दिए गए बयान ने बड़ा सियासी विवाद खड़ा कर दिया है. पप्पू यादव के बयान पर अब मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है जिससे मामला और गरमा गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पप्पू यादव के बयान पर अब मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है

Bihar News: बिहार में महिलाओं के राजनीति में प्रवेश और उनकी स्थिति को लेकर पूर्णियां सांसद पप्पू यादव के बयान ने राजनीतिक हलकों में सनसनी मचा दी है. वहीं अब पप्पू यादव के बयान पर मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पप्पू यादव पागल हो गए हैं और उन्हें इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. अनंत सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि पप्पू यादव पहले यह बताएं कि उनकी पत्नी पहले कहां थीं और कैसे राजनीति में आईं.

अनंत सिंह ने कहा आगे कि जब पप्पू यादव 90 फीसदी महिलाओं के राजनीति में आने के लिए संरक्षण लेने की बात करते हैं तो उन्हें पहले अपनी पत्नी से पूछना चाहिए कि वह कैसे आगे बढ़ीं. उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं पर इस तरह की टिप्पणी करना पूरी तरह गलत है.

क्या था पप्पू यादव का बयान

सोमवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान महिला आरक्षण से जुड़े सवाल पर पप्पू यादव ने कहा था कि अमेरिका से भारत तक राजनीति में 90 फीसदी महिलाएं बिना नेताओं के संरक्षण के आगे नहीं बढ़ सकतीं. उन्होंने भ्रूण हत्या घरेलू हिंसा और महिलाओं पर बुरी नजर जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए नेताओं को महिलाओं के खिलाफ अपराधों का जिम्मेदार बताया था. इस बयान को अपमानजनक माना गया.

महिला आयोग की सख्त कार्रवाई

पप्पू यादव के बयान के बाद बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया. आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने सांसद को कारण बताओ नोटिस जारी किया और तीन दिनों के भीतर जवाब देने को कहा. आयोग ने चेतावनी दी कि क्यों न लोकसभा अध्यक्ष से सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की जाए.

Advertisement

नोटिस पर पप्पू यादव का रवैया

महिला आयोग के नोटिस पर पप्पू यादव ने सख्त टिप्पणी की. बुधवार को पूर्णियां में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उस नोटिस को उन्होंने कूड़ेदान में फेंक दिया है. उनके इस बयान से विवाद और गहराता नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें- अजमेर-पालनपुर रेलखंड पर चल रहा काम, कई कई ट्रेनें रद्द और कुछ का बदला मार्ग

Featured Video Of The Day
Bengal Elections | 'खरगे ने PM Modi को अपमानित किया....': केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju