बिहार में नई सरकार का बन गया फॉर्मूला- जहां आज BJP, वहां होगी JDU, नीतीश के जाने की डेट भी फिक्स

10 अप्रैल से नीतीश कुमार का राज्यसभा का कार्यकाल शुरू होगा. इससे पहले ही वो सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य बनेंगे और जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे.
  • बीजेपी और जेडीयू ने नई सरकार गठन के लिए सहमति बनाई है जिसमें बीजेपी सीएम बनाएगी.
  • नए फार्मूले के अनुसार BJP के पास सीएम पद और 15 मंत्री होंगे जबकि जेडीयू के दो डिप्टी सीएम और 16 मंत्री होंगे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद अब बीजेपी अपना सीएम बनाएगी. 10 अप्रैल से नीतीश कुमार का राज्यसभा का कार्यकाल शुरू होगा. इससे पहले ही वो सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. नीतीश कुमार इसके साथ ही विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे देंगे. गौरतलब है कि इस वक्त नीतीश समृद्धि यात्रा पर निकले हुए हैं.

जेडीयू सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार मोदी सरकार में मंत्री नहीं बनेंगे, वे केवल राज्य सभा के सदस्य ही रहेंगे. इस बीच बीजेपी और जेडीयू के बीच नई सरकार के गठन को लेकर सहमति बन गई है. अब तक छोटे भाई की भूमिका निभा रही बीजेपी अब बिहार में बड़े भाई की भूमिका में आ जाएगी.

बीजेपी जेडीयू का फार्मूला

सूत्रों के अनुसार जिस जगह आज बीजेपी है, वहां जेडीयू और जहां आज जेडीयू है, वहां बीजेपी- यह फार्मूला बना है. यानी अभी जेडीयू का सीएम और बीजेपी के दो डिप्टी सीएम हैं. इसके बाद बीजेपी का सीएम होगा और जेडीयू के दो डिप्टी सीएम बनेंगे.

मंत्रिपरिषद में भी मंत्रियों की संख्या का बंटवारा ऐसे ही होगा

अभी के फार्मूले के अनुसार बीजेपी के 2 डिप्टी सीएम और 16 मंत्री हैं, जबकि जेडीयू का सीएम और 15 मंत्री हैं. अन्य सहयोगी दलों एलजेपी (रामविलास) के दो और आरएलपी और हम के एक-एक मंत्री. साढ़े चार-पांच विधानसभा सीटों पर एक मंत्री पद का फ़ार्मूला है.

Advertisement

ये भी पढ़ें :  कटिहार में 2 करोड़ से ज्यादा के साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़, बैंक मैनेजर समेत 6 लोग गिरफ्तार

नया फार्मूला क्या होगा?
बीजेपी का सीएम और 15 मंत्री, जबकि जेडीयू के दो डिप्टी सीएम और 16 मंत्री होंगे. विधानसभा सभा में बीजेपी का स्पीकर बना रहेगा, जबकि विधान परिषद में जेडीयू का अध्यक्ष बन सकता है. गृह मंत्रालय बीजेपी के पास ही रहेगा. सहयोगी दलों को पहले की तरह प्रतिनिधित्व दिया जाएगा.

Advertisement

निशांत कुमार को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी

जेडीयू सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार केंद्र में मंत्री नहीं बनेंगे, वे फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे. इसके बाद नए सिरे से उनकी टीम का गठन होगा. जेडीयू अन्य राज्यों में विस्तार की योजना प्रस्ताव करती रहेगी. नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार नई सरकार में डिप्टी सीएम की ज़िम्मेदारी संभालेंगे, जबकि एक अन्य वरिष्ठ नेता को दूसरा डिप्टी सीएम बनाया जाएगा.

जेडीयू सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार बिहार सरकार को अपना मार्गदर्शन देते रहेंगे. राज्य में बीजेपी के साथ मिल कर विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को पूरा किया जाएगा. साथ ही 2029 के लोक सभा चुनाव और 2030 विधानसभा चुनाव की तैयारी की जाएगी.

ये भी पढ़ें :  'मोहम्मद दीपक' के खिलाफ उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जारी किया Gag ऑर्डर, जानें ये क्या होता है

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti |Iran Israel War: Lebanon में Ceasefire का उल्लंघन, जंग में अकेले पड़े Netanyahu?