- बिहार के मोतीहारी में एक बकरी के बच्चे को सूखे कुएं से बचाने के लिए एक लड़के को बांधकर कुएं में उतारा गया
- चंपारण जिले के गांव में बकरी का बच्चा कुएं में गिरने से गांव वालों में हड़कंप मच गया था
- लड़के ने कुएं में जाकर बकरी के बच्चे को उठाया और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
बिहार के मोतीहारी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कुएं में गिरे बकरी के बच्चे को बचाने के लिए एक छोटे से बांधकर अंदर उतारा गया. हैरान करने वाली बात ये है कि जब बच्चे को बांधकर कुएं में उतारा गया तो बहुत से लोग वहां खड़े होकर इस नजारे को देख रहे थे.
घटना गुरुवार की बताई जा रही है. दरअसल, चंपारण जिले में एक बकरी का बच्चा सूखे कुएं में गिर गया, जिससे गांव वालों में डल फैल गया. फंसे हुए बकरी के बच्चे को बचाने के लिए एक छोटे लड़के के शरीर पर कपड़ा बांधा गया और उसे कुएं में उतारा गया. नीचे जाकर लड़के ने बकरी के बच्चे को उठा लिया और फिर दोनों को सुरक्षित बाहर खींच लिया गया.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं. जहां कई लोगों ने बच्चे की बहादुरी की तारीफ की, वहीं दूसरों ने बकरी के बच्चे को बचाने के लिए उसकी सुरक्षा को हुए रिस्क पर सवाल उठाए.
पिछले महीने, नासिक के सिन्नर तालुका में एक किसान और एक तेंदुए की मौत हो गई, जब एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और दोनों कुएं में गिर गए.














