4KM दूर थे, झुठ्ठे हमको फंसाया गया...जेल से बाहर आते ही बोले अनंत सिंह, आज मेगा रोड शो की तैयारी

दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में जेल में बंद अनंत सिंह जैसे ही रिहा हुए समर्थकों के लिए तो जैसे होली-दिवाली एक ही दिन आ गई. एक ने तो कहा कि साहब को बेवजह एक साजिश के तहत फंसाया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
mokama mla anant singh
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्या मामले में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली है
  • अनंत सिंह ने जेल से रिहा होते हुए खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया था
  • समर्थकों ने जेल से रिहाई के बाद भुवनेश्वरी चौक पर आतिशबाजी कर अनंत सिंह का जोरदार स्वागत किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

बिहार की ताकतवर शख्सियत और मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह बीती रात जेल से रिहा हो गए. दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में जेल में बंद अनंत सिंह जैसे ही रिहा हुए समर्थकों के लिए तो जैसे होली-दिवाली एक ही दिन आ गई. एक ने तो कहा कि साहब को बेवजह एक साजिश के तहत फंसाया गया था. मीडिया के सामने अनंत सिंह ने फिर एक बार खुद को निर्दोष साबित करते हुए उस दिन का हाल बताया. कहा कि हमें झूठे तरीके से फंसाया गया है.

अनंत सिंह बोले-हमें झूठे केस में फंसाया 

जेल से रिहा होने के बाद मोकामा में समर्थकों के बीच खुद को पाकर अनंत सिंह काफी खुश नजर आए. अनंत सिंह ने ऑन कैमरा कहा कि उस दिन घटना के वक्त हम 4 किलोमीटर दूर थे. सब इस बात को देखा है और जानता है.हमें झूठ-मूठ का फंसाया गया है. अनंत कुमार सिंह को जमानत मिलने के बाद उनके कट्टर समर्थक जय प्रकाश सिंह ने कहा कि यह न्याय की जीत है. साहब को बेवजह एक साजिश के तहत फंसाया गया था, लेकिन अब सच्चाई सामने आ रही है। हमें पहले से ही भरोसा था कि कोर्ट से उन्हें राहत मिलेगी.  बाढ़ स्थित भुवनेश्वरी चौक पर समर्थकों ने देर रात खूब आतिशबाजी की.

 यह भी पढ़ें-  बाहुबली JDU विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्या के केस में हाईकोर्ट से मिली जमानत

आज भव्य रोड शो 

अनंत सिंह मंगलवार यानी आज पटना से बड़हिया के लिए प्रस्थान करेंगे और इस दौरान रास्ते में रोड शो होगा. वहां वे महारानी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. साल 2025 में दुलारचंद यादव की हत्या के बाद अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई थी.करीब चार महीने बाद अब उन्हें राहत मिली है. इस बीच उनका नाम लगातार सुर्खियों में बना रहा.अनंत सिंह को बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दुलारचंद हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार किया गया था और जेल में रहते हुए उन्होंने चुनाव लड़ा और मोकामा के पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को हराया था.

अनंत सिंह की रिहाई से मोकामा की सियासत में एक बार फिर सरगर्मी तेज होने की उम्मीद है. अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में गुरुवार को पटना हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी. राज्यसभा चुनाव के दौरान वे जेल से विधानसभा पहुंचे थे और वोट दिया था.उस समय उन्होंने कहा था कि अब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, उनके बच्चे राजनीति करेंगे. अनंत सिंह की पहचान एक बाहुबली विधायक के रूप में है.

Advertisement

 यह भी पढ़ें-  जेल से बाहर आए अनंत सिंह, ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ जबरदस्त स्वागत
 

Featured Video Of The Day
धर्म बदलने वाले शख्स को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का टो टूक फैसला
Topics mentioned in this article