बिहार: मैरिज हॉल में छापा, आपत्तिजनक स्थिति में मिले 80 लड़के-लड़क‍ियां; 31 नाबालिग और स्‍टूडेंट्स शामिल

नाबालिग लड़कियों को पॉक्सो एक्ट के तहत एडीजे-7 की अदालत में प्रस्तुत किया गया है. 13 नाबालिग लड़के वयस्क महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिहार के राेहतास में मैरिज हॉल में 80 लड़के-लड़िया आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे.

रोहतास के दावथ थाना क्षेत्र के मालियाबाग स्थित एक मैरिज हॉल में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए 80 लड़के-लड़कियों को कोर्ट में पेश किया गया. बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार की सूचना पर पुलिस ने 39 लड़के और 41 लड़कियों के खिलाफ दावथ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसमें 31 नाबालिग हैं, जिनमें 18 लड़कियां और 13 लड़के हैं.  

एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि अलग-अलग धाराओं के तहत पुलिस जांच कर रही है. पकड़े गए लड़के-लड़कियों में अधिकांश आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हैं, और इनमें कई स्कूल और कॉलेज की छात्राएं भी शामिल हैं. 

बाल कल्याण समिति को सौंपा 

मामले में नाबालिग लड़कियों को मेडिकल जांच के बाद बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है. प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जिससे किसी संभावित नेटवर्क या अन्य अवैध गतिविधियों का खुलासा किया जा सके. 

और भी खुलासे की संभावना 

शुक्रवार को बिक्रमगंज के एसडीएम के नेतृत्व में दावथ थाना क्षेत्र के मालियाबाग स्थित प्रकाश मैरिज हॉल एंड होटल में छापेमारी की गई थी. इस दौरान 80 लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था. फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना है. 

Advertisement

पुलिस ने कहा कि यह मामला केवल एक इवेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे किसी संगठन या नेटवर्क की सक्रियता भी हो सकती है.  ऐसे में सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. 

आरोपियों को कोर्ट में पेश किया 

पकड़े गए सभी युवाओं और महिलाओं को कोर्ट में पेश किया गया, और आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही शुरू हो गई. नाबालिग लड़के और लड़कियों को बाल कल्याण समिति के संरक्षण में रखा गया. 

Advertisement

एसडीपीओ ने कहा, “हम इस मामले की पूरी जांच कर रहे हैं.  किसी भी संभावित अपराध नेटवर्क को उजागर करने के लिए सभी कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं.  इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

ग्रामीण और परिजनों ने की निंंदा  

स्थानीय ग्रामीणों और पकड़ी गई छात्राओं के परिजनों ने घटना की निंदा की है. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: पत्‍नी को साइक‍िल पर बैठाकर ज‍िला अस्‍पताल के इंमरजेंसी वार्ड पहुंचा बुजुर्ग पत‍ि, वीडियो वायरल 

Featured Video Of The Day
NASA Fellow Cole Tomas Allen ने Trump Dinner Party में चलाई गोली! कैसे बना Teacher Shooter?