बिहार: खैनी के चक्कर में व्यक्ति की दर्दनाक मौत, थूकते समय वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराया

मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. उसकी उम्र लगभग पैंतालीस वर्ष बताई जा रही है और उसने आसमानी रंग का शर्ट और ब्लैक पैंट पहन रखा था. उसके पास से टॉर्च, हॉर्लिक्स खरीदने की पर्ची और झोले से सब्जी मिली है.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिहार: खैनी के चक्कर में व्यक्ति की दर्दनाक मौत
AI

बिहार के दानापुर रेल मंडल अंतर्गत बाढ़ स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई है. खैनी खाने के बाद थूकने के चक्कर में एक व्यक्ति की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. व्यक्ति के पास से टॉर्च, हॉर्लिक्स खरीदने की पर्ची और थैले से सब्जी मिली है. मृतक की उम्र लगभग 45 साल बताई जा रही है. मृतक की पहचान नहीं हो पाई और शव के पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. जीआरपी ने घटना की पुष्टि और गुटखा खैनी खाने वाले यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. 

सुबह के समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, घटना बाढ़ स्टेशन पर सुबह लगभग 8 बजकर 45 मिनट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया गया कि वह खैनी खाने के बाद थूकने के लिए प्लेटफॉर्म संख्या 02 से पटरी किनारे गया. उसी दौरान अचानक पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (22348) दो नंबर प्लेटफार्म से थ्रू पार कर रही थी. तभी वंदे भारत ट्रेन ने तेज हॉर्न बजाया, जिसके बाद भी व्यक्ति सतर्क नहीं हुआ. खैनी फेंकने के दौरान वह प्लेटफॉर्म की तरफ झुका और ट्रेन की स्पीड के कारण झटके में प्लेटफॉर्म पर दूर जा गिरा.

पटना में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत

घायल व्यक्ति को तुरंत बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया. पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. उसकी उम्र लगभग पैंतालीस वर्ष बताई जा रही है और उसने आसमानी रंग का शर्ट और ब्लैक पैंट पहन रखा था. वहीं, जेब में टॉर्च, हॉर्लिक्स खरीदने की पर्ची और झोले से सब्जी मिली है.  

जीआरपी ने बताया कि सूचना मिलते ही घायल को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, व्यक्ति के सिर और चेहरे में गंभीर चोट लगी थी, जिसे अनुमंडलीय अस्पताल से तुरंत पटना रेफर किया गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आरपी थानाध्यक्ष ने प्लेटफॉर्म पर गुटखा खैनी खाने वाले यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. 

Advertisement

यह भी पढे़ं-

खुले फाटक से गुजर रहा था ट्रक, तभी आ गई ट्रेन और हो गई टक्कर... देखें वीडियो

2 ट्रेन, एक गलत टर्न और 39 मौतें... स्पेन में कैसे हुआ भयावह ट्रेन हादसा? चश्मदीदों ने सबकुछ बताया

Featured Video Of The Day
Bengal Election Results 2026: बंगाल-असम जीत पर क्या बोले PM Modi? Mamata Banerjee | BJP | TMC