रोहतास जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है. करगहर थाना क्षेत्र के कुसडिहरा गांव में एक 25 वर्षीय युवक ने पत्नी से विवाद के बाद ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिसे सुनकर हर कोई स्तब्ध है. युवक ने गुस्से में आकर गांव के शिव मंदिर में जाकर अपना गुप्तांग काटकर भगवान को चढ़ा दिया.
पत्नी से हुआ विवाद
मंगलवार को विकास कुमार की पत्नी से कहासुनी हो गई थी. इसके बाद वह सीधे गांव के शिव मंदिर पहुंच गया. युवक ने धारदार हथियार से प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) को काट लिया, और भगवान शिव को चढ़ा दिया. इसके बाद युवक ने उसी हथियार से अपनी गर्दन काटने की भी कोशिश की. मंदिर के आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ी तो युवक को बचाया, और परिजनों को सूचना दी.
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में युवक को सासाराम के सदर अस्पताल ले गए, जहां ट्रॉमा सेंटर में उसका प्राथमिक इलाज किया गया. डॉक्टरों के अनुसार, युवक का गुप्तांग पूरी तरह से अलग हो चुका था. गर्दन पर भी गहरे जख्म थे. स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया.
गुप्तांग पूरी तरह से अलग
सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि युवक ने अत्यंत गंभीर और असामान्य कदम उठाया है. उन्होंने कहा, "युवक ने अपने गुप्तांंग को काटकर पूरी तरह से अलग कर दिया है. इस तरह की घटना के पीछे मनोवैज्ञानिक कारण हो सकते हैं. फिलहाल उसका इलाज जारी है, लेकिन इस घटना के बाद उसमें स्थायी नपुंसकता आ जाएगी." इस मामले में किसी प्रकार की पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. स्थानीय प्रशासन को भी इसकी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है.
(रिपोर्ट- रोहतास सिंंह)
यह भी पढ़ें: सम्राट कैबिनेट में शामिल होंगे निशांत, बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ी खबर














