ब‍िहार:  BJP के पूर्व MLC के भांजे के मर्डर का LIVE वीडियो, पिस्टल निकाली और सीने में दाग दी गोली

पुल‍िस मुठभेड़ में आरोपी ग‍िरफ्तार हो गया. हत्‍यारोपी के पैर में पुल‍िस की दो गोली लगी, ज‍िससे वह घायल होकर ग‍िर गया, और पुलिस ने उसे ग‍िरफ्तार कर ल‍िया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बीजेपी के पूर्व एमएलसी के भांजे के मर्डर का लाइव वीडियो का जीआईएफ फाइल.

सीवान के नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला के समीप बुधवार शाम मामूली सड़क दुर्घटना के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. अपराधियों ने भाजपा के पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के भांजे हर्ष सिंह के सीने में गोली दाग दी, ज‍िससे उसकी मौत हो गई. हर्ष सिंह के पिता चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. 

गोली मारने के दौरान छत से बनाए गए एक वीडियो में घटना की पूरी वारदात कैद हो गई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, उसमें साफ तौर से द‍िख रहा है क‍ि गोली मारने वाले अपराधियों में किस तरह से कहासुनी के बाद हर्ष को सरेआम गोली मारी. हमलावर मौके से फरार हो गए. घटना के 10 घंटे बाद ही पुल‍िस ने हत्‍यारोपी को मुठभेड़ में ग‍िरफ्तार कर ल‍िया.

पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाला 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई थानों की संयुक्त टीम का गठन किया गया. टीम ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध वाहन की पहचान की गई. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी. 

बदमाश ने पुलिस चलाई गोली 

इसी दौरान आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के दोनों पैरों में गोली मार दी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement

आरोपी के पैरों में लगी गोली 

घायल आरोपी को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार, आरोपी के पैरों में लगी गोली आर-पार हो चुकी है, और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है. पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव का छोटू कुमार यादव बताया जा रहा है. 

छोटू यादव जेल से छूटकर आया था 

पुलिस सूत्रों की माने तो छोटू यादव हाल ही में जेल से छूटकर आया हुआ था, जिसका पूर्व में भी अपराधी के इतिहास रहा है. पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. घटना के बाद इलाके में अभी भी तनाव और भय का माहौल है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बेल या जेल? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का क्या होगा, आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Featured Video Of The Day
Twisha Sharma Case Update: सरेंडर करने पहुंचा ट्विशा का पति समर्थ सिंह | MP News | Breaking News